भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को पेरिस में खेले जा रहे बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियन को 21-13, 21-14 से हराया।

भारतीय खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-13 से जीता। इसी लय को बरकरार रखते हुए उन्होंने दूसरे गेम में ब्रेक तक 11-2 की बढ़त बना ली। चिउ ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन सिंधु ने 21-14 से गेम जीतकर अपनी जीत पक्की कर ली। 2016 रियो ओलंपिक में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं सिंधु अब फाइनल में जगह बनाने के लिए इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री वर्दानी या जापान की हिना अकेची से भिड़ेंगी। इससे पहले, सिंधु ने जापान की रिको गुंजी को 44 मिनट में 21-12, 21-16 से आसानी से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया था। गौरतलब है कि गुंजी ने ही शुरुआती दौर में उन्नति हुड्डा को बाहर किया था।

वहीं, अश्मिता चालिहा का शानदार सफर शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में थम गया। उन्हें जापान की नोजोमी ओकुहारा के हाथों 10-21, 21-17, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। चालिहा के लिए यह हफ्ता यादगार रहा। गुरुवार को उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए विश्व की नंबर 3 खिलाड़ी अकाने यामागुची को 21-19, 21-18 से हराया था, जिससे वह पहली बार किसी सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं।

डेनमार्क में अकाने यामागुची से हारने के सिर्फ एक हफ्ते बाद पेरिस में अश्मिता चालिहा का खेल और आत्मविश्वास दोनों बदले हुए नजर आए। दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी चालिहा ने इस साल कोरिया मास्टर्स सुपर 300 जीतकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब हासिल किया था। उन्होंने पिछले मुकाबले से मिली सीख और आत्मविश्वास का फायदा उठाया और इस बार यामागुची के खतरनाक शॉट्स का सामना करने के लिए बेहतर तैयारी के साथ उतरीं।

वहीं, अश्मिता चालिहा का शानदार सफर शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में थम गया। उन्हें जापान की नोजोमी ओकुहारा के हाथों 10-21, 21-17, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। चालिहा के लिए यह हफ्ता यादगार रहा। गुरुवार को उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए विश्व की नंबर 3 खिलाड़ी अकाने यामागुची को 21-19, 21-18 से हराया था, जिससे वह पहली बार किसी सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार