भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लिश टीम का फ्लॉप शो जारी है। इस बीच 'बैजबॉल' रणनीति के कारण आलोचना झेल रही इंग्लैंड को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का समर्थन मिला है।

Advertisement

माइकल क्लार्क ने कहा कि अगर इंग्लैंड को लगता है कि भारत को हराने का यह सबसे अच्छा मौका है, तो उन्हें अपना आक्रामक रवैया जारी रखना चाहिए।

Advertisement

हैदराबाद में श्रृंखला के शुरुआती मैच में जीत के बाद विशाखापत्तनम और राजकोट में इंग्लैंड को लगातार हार झेलनी पड़ी, जिससे वो पांच मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ गए।

इतना ही नहीं उन्हें तीसरे टेस्ट में 434 रन की शर्मनाक हार भी झेलनी पड़ी। जिसके बाद भारतीय विकेट पर इंग्लैंड की आक्रामक रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।

क्लार्क ने इंग्लिश टीम से अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा करने और इस तरह के दृष्टिकोण में निहित जोखिमों को स्वीकार करते हुए अपनी आक्रामक खेल शैली का समर्थन करने का आग्रह किया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार