अमेरिका की कोको गॉफ ने शुक्रवार को रूस की कामिला राखिमोवा को 6-4, 6-0 से हराकर चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब की रक्षा की शानदार शुरुआत की और दूसरे दौर में जगह बनाई।

Advertisement

21 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने संयुक्त डब्ल्यूटीए और एटीपी टूर्नामेंट में पहले सेट में कड़े मुकाबले के बाद एक घंटे 42 मिनट में जीत हासिल की।

Advertisement

जीत के बाद गॉफ ने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि मुकाबला कड़ा होगा। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और पिछले कुछ टूर्नामेंटों में उन्होंने शीर्ष खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया है। शुरुआत में मैं थोड़ी तनाव में थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे लय में आ गई।"

यूएस ओपन के बाद अपने पहले मैच में गॉफ ने दूसरे गेम में चार ब्रेक पॉइंट बचाने के लिए संघर्ष किया और फिर लय हासिल की। उन्होंने राखिमोवा की सर्विस तोड़कर 4-3 की बढ़त बना ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंच ओपन चैंपियन ने इसके बाद दूसरे सेट में भी शानदार प्रदर्शन किया, दो बार सर्विस तोड़ी और बिना किसी गंभीर प्रतिरोध का सामना किए मैच अपने नाम कर लिया।

गॉफ ने इस सीजन में उतार-चढ़ाव देखे हैं। क्ले कोर्ट पर, वह मैड्रिड और रोम में डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंटों के लगातार फाइनल में पहुंचीं और फिर रोलांड गैरोस में अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, जहां उन्होंने फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया।

Advertisement

विंबलडन में यूक्रेन की दयाना यास्त्रेम्स्का से हारकर पहले ही दौर में बाहर हो गईं और बाद में यूएस ओपन के राउंड ऑफ 16 में नाओमी ओसाका से हार गईं।

गॉफ ने इस सीजन में उतार-चढ़ाव देखे हैं। क्ले कोर्ट पर, वह मैड्रिड और रोम में डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंटों के लगातार फाइनल में पहुंचीं और फिर रोलांड गैरोस में अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, जहां उन्होंने फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गॉफ का अगले दौर में सामना कनाडा की लेयला फर्नांडीज से होगा, जिन्होंने ग्रीस की मारिया सककारी को 6-2, 6-0 से हराया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार