किनवेन झेंग ने शुक्रवार को बीजिंग में चाइना ओपन डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की छठी वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को 6-3, 7-6(6) को हराकर घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन किया।

गुरुवार को अपना 24वां जन्मदिन मनाने वाली झेंग ने एक घंटे 47 मिनट तक चले मुकाबले में स्वितोलिना की सर्विस चार बार तोड़ी और उन्हें हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। यह उनका दूसरा चाइना ओपन सेमीफाइनल और इस साल का पहला डब्ल्यूटीए 1000 सेमीफाइनल है। वह 2024 में भी बीजिंग में अंतिम-चार के दौर में पहुंची थीं, जहां उन्हें कैरोलिना मुचोवा से हार का सामना करना पड़ा था।

झेंग की इस सीजन में टॉप-10 खिलाड़ी के खिलाफ यह दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने यूएस ओपन के राउंड ऑफ 16 में इगा स्वियातेक को हराया था। अब वह अपने पहले मास्टर्स 1000-लेवल के खिताब की तलाश करेंगी, क्योंकि वह पहले ही दो डब्ल्यूटीए 250, दो डब्ल्यूटीए 500 और एक ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

मैच की बात करें तो, वाइल्डकार्ड एंट्री वाली झेंग ने पहले सेट में अपनी प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तीन बार तोड़ी। उन्होंने मैच की शुरुआत सर्विस ब्रेक के साथ की और फिर सातवें गेम में एक और ब्रेक हासिल किया। हालांकि, स्वितोलिना ने थोड़ी देर के लिए उम्मीद बनाए रखी जब उन्होंने नौवें गेम में चीनी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी, जबकि झेंग 5-3 के स्कोर पर सेट के लिए सर्विस कर रही थीं। हालांकि, हाल ही में 24 साल की हुईं झेंग ने वापसी करते हुए फिर से सर्विस तोड़ी और पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया।

दोनों खिलाड़ी लगातार अपनी सर्विस गेम जीतते रहे। दूसरे सेट के सातवें गेम में यूक्रेन की खिलाड़ी ने झेंग की सर्विस ब्रेक कर 4-3 की बढ़त बना ली। हालांकि, झेंग ने तुरंत जवाब देते हुए अगला गेम जीतकर स्कोर 4-4 कर दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी सर्विस बरकरार रखी, जिससे मुकाबला टाई-ब्रेक तक पहुंच गया।

मैच की बात करें तो, वाइल्डकार्ड एंट्री वाली झेंग ने पहले सेट में अपनी प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तीन बार तोड़ी। उन्होंने मैच की शुरुआत सर्विस ब्रेक के साथ की और फिर सातवें गेम में एक और ब्रेक हासिल किया। हालांकि, स्वितोलिना ने थोड़ी देर के लिए उम्मीद बनाए रखी जब उन्होंने नौवें गेम में चीनी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी, जबकि झेंग 5-3 के स्कोर पर सेट के लिए सर्विस कर रही थीं। हालांकि, हाल ही में 24 साल की हुईं झेंग ने वापसी करते हुए फिर से सर्विस तोड़ी और पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार