टेनिस स्टार कोको गॉफ ने चाइना ओपन के राउंड ऑफ 32 मैच के दौरान हुई एक घटना से सोशल मीडिया पर हुई अपनी ट्रोलिंग का करार जवाब दिया है। उन्होंने खुद निष्पक्ष बताते हुए कहा है कि वह चोर या धोखेबाज नहीं हैं।
कोको गॉफ ने चाइना ओपन के राउंड ऑफ 32 मैच में चीन की सुन शिनरान को 7-5, 6-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। मुकाबले के दौरान पहले सेट में हुई एक घटना की वजह से गॉफ का आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, गॉफ ने अपना बचाव किया है।
पहले सेट के दौरान गॉफ 4-5 पर सर्व कर रही थी और 15-15 पर, उन्होंने एक पॉइंट गंवा दिया। इसके बाद उन्होंने एलईडी एडवरटाइजिंग बोर्ड के टिमटिमाने पर चेयर अंपायर से बात की। पॉइंट दोबारा खेला गया, और गॉफ ने गेम और सेट 7-5 से जीत लिया।
इस घटना के बाद गॉफ को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। उनके खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की गई।
गॉफ ने एक्स पर एक फैन को जवाब देते हुए लिखा, "आप सभी बिना नस्लभेदी हुए मुझे नापसंद कर सकते हैं या जो हुआ उससे असहमत हो सकते हैं। पिछले कुछ घंटों में मुझे जितने नस्लभेदी कमेंट्स आए हैं, वह पागलपन है। आखिर में, मैं कोई धोखेबाज या चोर नहीं हूं।"
अमेरिकी दिग्गज ने कहा, "मैंने पॉइंट की शुरुआत में इसे चमकते हुए देखा था, लेकिन मुझे पक्का नहीं पता था कि मैंने असल में यही देखा था। हमें मैच से पहले बताया जाता है कि हम खेल खत्म कर सकते हैं, इसलिए इसे ध्यान में रखें। पॉइंट खत्म होने के बाद किसी भी चीज को चैलेंज किया जा सकता है। अगर मैं पॉइंट हार जाती, तो मेरी विपक्षी भी वही करने और रीप्ले मांगने के लिए आजाद होती। ऐसा करना उसका हक होता।"
गॉफ ने एक्स पर एक फैन को जवाब देते हुए लिखा, "आप सभी बिना नस्लभेदी हुए मुझे नापसंद कर सकते हैं या जो हुआ उससे असहमत हो सकते हैं। पिछले कुछ घंटों में मुझे जितने नस्लभेदी कमेंट्स आए हैं, वह पागलपन है। आखिर में, मैं कोई धोखेबाज या चोर नहीं हूं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS