Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ग्लासगो में हुआ। इसमें भारत ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल रहे। पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल (5 गोल्ड, 13 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) हासिल किए, जबकि महिलाओं ने कुल 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते।

Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने आठ सामान्य खेलों (एथलेटिक्स, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक, लॉन बाउल्स, मुक्केबाजी, जूडो, तैराकी, ट्रैक साइकिलिंग और वेटलिफ्टिंग) में चुनौती पेश की। इसके अलावा, पांच पैरा स्पर्धाओं (पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा तैराकी, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल) में भारतीय एथलीट्स ने अपनी दावेदारी पेश की।

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में देश के नाम 16 मेडल रहे। इनमें 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल हैं। पुरुष एथलीट्स ने कुल 13 मेडल (2 गोल्ड, 7 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते। वहीं, महिलाओं ने 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज अपने नाम किए।

लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर जीतने के बाद पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। गुलवीर कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही संस्करण में 2 मेडल जीतने वाले पहले भारतीय 'ट्रैक एंड फील्ड एथलीट' बने।

बॉक्सिंग में भारत एक महाशक्ति बनकर उभरा, जिसने सर्वाधिक 7 गोल्ड अपने नाम किए। इस खेल में भारत ने कुल 10 मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड के अलावा, 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। महिला बॉक्सरों ने 5 गोल्ड और 1 सिल्वर पर अपना कब्जा किया। पुरुषों ने 2 गोल्ड और 2 सिल्वर देश को जिताए।

जूडो में भारत ने अपना दमखम दिखाया। अस्मिता डे और हर्ष सिंह दोनों ने इस खेल में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड अपने नाम किया। अस्मिता कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली जूडोका बनीं। इस खेल में भारत ने कुल 4 मेडल (2 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज) जीते। महिलाओं ने 3 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए। पुरुषों में हर्ष सिंह ने पुरुषों में इकलौता पदक (गोल्ड) जीता।

वेटलिफ्टिंग में भारत ने कुल 8 मेडल जीते। मीराबाई चानू इस खेल में गोल्ड जीतने वालीं इकलौती भारतीय रहीं। पुरुषों ने 4 सिल्वर अपने नाम किए, जबकि महिलाओं ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज देश को जिताया।

पैरा पावरल्फ्टिंग में भारत ने इकलौता ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा-पावरलिफ्टिंग में 130.9 प्वाइंट्स और 190 किलोग्राम के बेस्ट लिफ्ट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मेडल टेबल पर भारत का खाता खोला था।

मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स:

वेटलिफ्टिंग:

गोल्ड: मीराबाई चानू (विमेंस 48 किग्रा

सिल्वर: ऋषिकांत सिंह (मेंस 60 किग्रा)

सिल्वर: मुथुपांडी राजा (मेंस 65 किग्रा)

सिल्वर: ज्ञानेश्वरी यादव (विमेंस 53 किग्रा)

सिल्वर: वल्लुरी अजय बाबू (मेंस 79 किग्रा)

सिल्वर हरजिंदर कौर (विमेंस 69 किग्रा)

सिल्वर: लवप्रीत सिंह (मेंस 110+ किग्रा)

ब्रॉन्ज: बिंदियारानी देवी (विमेंस 58 किग्रा)

एथलेटिक्स/पैरा-एथलेटिक्स:

गोल्ड: शर्मिला (विमेंस शॉट पुट एफ57)

गोल्ड: दिलीप गावित (मेंस 100 मीटर टी47)

गोल्ड: सोमन राणा (मेंस शॉट पुट एफ57)

सिल्वर: शुभम जुयाल (मेंस शॉट पुट एफ57)

सिल्वर: सर्वेश कुशारे (मेंस हाई जंप)

सिल्वर: गुलवीर सिंह (मेंस 10000 मीटर)

सिल्वर: मुरली श्रीशंकर (विमेंस लॉन्ग जंप)

सिल्वर: मोहम्मद बासिल (मेंस 100 मीटर टी47)

सिल्वर: नीरज चोपड़ा (मेंस जैवलिन थ्रो)

सिल्वर: प्रवीण चित्रवेल (मेंस ट्रिपल जंप)

ब्रॉन्ज सेल्वा प्रभु (मेंस ट्रिपल जंप)

ब्रॉन्ज: गुलवीर सिंह (मेंस 5000 मीटर)

ब्रॉन्ज: शिल्पा के. शायला (विमेंस शॉट पुट एफ57)

ब्रॉन्ज: सीमा कालीरामना (विमेंस डिस्कस थ्रो)

ब्रॉन्ज: तेजस्विन शंकर (मेंस डेकॉथलॉन)

ब्रॉन्ज: यश वीर सिंह (मेंस जैवलिन थ्रो)

बॉक्सिंग:

गोल्ड: प्रीति पवार (विमेंस 54 किग्रा)

गोल्ड: जैस्मिन लैम्बोरिया (विमेंस 57 किग्रा)

गोल्ड: साक्षी चौधरी (विमेंस 51 किग्रा)

गोल्ड: प्रिया घंघास (विमेंस 60 किग्रा)

गोल्ड: अरुंधति चौधरी (विमेंस 70 किग्रा)

गोल्ड: सचिन सिवाच (मेंस 60 किग्रा)

गोल्ड: अंकुश पंघाल (मेंस 80 किग्रा)

सिल्वर: नरेंद्र बेरवाल (मेंस +90 किग्रा)

सिल्वर: लवलीना बोरगोहेन (विमेंस 75 किग्रा)

सिल्वर: जादुमणि सिंह (मेंस 55 किग्रा)

जूडो:

गोल्ड: अस्मिता डे (विमेंस -48 किग्रा)

गोल्ड: हर्ष सिंह (मेंस -60 किग्रा)

ब्रॉन्ज: उन्नति शर्मा (विमेंस -63 किग्रा)

सिल्वर: यामिनी मौर्या (विमेंस -57 किग्रा)

ब्रॉन्ज: उन्नति शर्मा (विमेंस -63 किग्रा)

Also Read: LIVE Cricket Score

ब्रॉन्ज: झंडू कुमार (मेंस हेविवेट)

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार