दिव्या काकरान की गिनती भारत की दमदार महिला पहलवानों में की जाती है। उन्होंने एशियन गेम्स 2018 और फिर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

दिव्या का जन्म 8 अक्टूबर, 1998 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ। दिव्या को कुश्ती का खेल विरासत में मिला और उनके पिता और बड़े भाई खुद पहलवान थे। हालांकि, घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पिता और भाई को पहलवानी छोड़नी पड़ी थी। मगर वह दिव्या को एक सफल महिला पहलवान बनाना चाहते थे। यही वजह रही कि उनके भाई देव काकरान ने अपना कुश्ती करियर छोड़कर बहन को इस खेल में आगे बढ़ाने का फैसला किया।

दिव्या भी अपने पिता और भाई की उम्मीदों पर एकदम खरी उतरीं। साल 2017 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दिव्या 69 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहीं। इसके बाद कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में भी दिव्या ने कमाल दिखाया और यहां वह सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहीं। इसके ठीक एक साल बाद यानी 2018 में हुए एशियन गेम्स में दिव्या ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसी साल दिव्या कॉमनवेल्थ गेम्स में भी अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं और उन्होंने देश की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाला।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी दिव्या ने 68 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने आठ बार भारत केसरी का खिताब भी अपने नाम किया। कुश्ती के खेल में अहम योगदान देने के लिए उन्हें साल 2020 में सरकार द्वारा 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। हालांकि, दिव्या का विवादों से भी नाता रहा।

दिव्या भी अपने पिता और भाई की उम्मीदों पर एकदम खरी उतरीं। साल 2017 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दिव्या 69 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहीं। इसके बाद कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में भी दिव्या ने कमाल दिखाया और यहां वह सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहीं। इसके ठीक एक साल बाद यानी 2018 में हुए एशियन गेम्स में दिव्या ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसी साल दिव्या कॉमनवेल्थ गेम्स में भी अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं और उन्होंने देश की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार