दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को खेले गए मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हरा दिया। यह सेंट्रल दिल्ली किंग्स की लगातार तीसरी जीत थी। 8 टीमों की अंक तालिका में सेंट्रल दिल्ली किंग्स पहले स्थान पर है। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स पर जीत का श्रेय सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान यश धुल ने टीम के सामूहिक प्रदर्शन को दिया।

Advertisement

मैच के बाद यश धुल ने कहा, "हमारे लिए एक अच्छी बात यह है कि हर मैच में कोई न कोई अलग खिलाड़ी आगे आकर अच्छा खेल रहा है। पिछले मैच में वंश बेदी ने अच्छा खेला था। इस मैच में जोंटी सिद्धू और आदित्य भंडारी ने शानदार पारियां खेलीं। इससे पूरी टीम को भरोसा मिलता है कि हम किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। ट्रॉफी जीतने के लिए, अलग-अलग स्थितियों में अलग-अलग खिलाड़ियों का योगदान जरूरी होता है।"

धुल ने सिद्धू और भंडारी के बीच मैच जिताने वाली साझेदारी की तारीफ की और कहा कि इसने मैच का रुख बदल दिया।

उन्होंने कहा, "जोंटी और आदित्य भंडारी के बीच यह एक अहम साझेदारी थी। हमने पिछले सीजन से ही जोंटी पर भरोसा जताया है, और आज उन्होंने बहुत समझदारी दिखाई। शुरुआती कुछ विकेट गिरने के बाद, उन्होंने शानदार ढंग से पारी को आगे बढ़ाया। युवा खिलाड़ी उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं कि उन्होंने अपनी पारी को कैसे आगे बढ़ाया।"

75 रनों की शानदार पारी खेलने वाले सिद्धू ने कहा कि शांत रहना उनकी पारी की सफलता का सबसे बड़ा कारण था।

उन्होंने कहा, "जोंटी और आदित्य भंडारी के बीच यह एक अहम साझेदारी थी। हमने पिछले सीजन से ही जोंटी पर भरोसा जताया है, और आज उन्होंने बहुत समझदारी दिखाई। शुरुआती कुछ विकेट गिरने के बाद, उन्होंने शानदार ढंग से पारी को आगे बढ़ाया। युवा खिलाड़ी उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं कि उन्होंने अपनी पारी को कैसे आगे बढ़ाया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर ने सेंट्रल दिल्ली को जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य दिया था। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए 4 विकेट से मैच जीता। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए जोंटी सिंद्धु ने 38 गेंदों पर 75 और आदित्य भंडारी ने 24 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। 86 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी सेंट्रल दिल्ली के लिए जोंटी और आदित्य ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की अहम साझेदारी करते हुए मैच जिताया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार