शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने शरीर पर ध्यान देने का ही वक्त नहीं मिलता और अनियमित दिनचर्या की वजह से हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

ब्लड-प्रेशर, मोटापा और शुगर जैसी समस्याओं से बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर कोई जूझ रहा है। इन बीमारियों का सीधा कनेक्शन अनियमित दिनचर्या से है, जिसे हम मात्र चंद मिनटों की एक्सरसाइज से कम कर सकते हैं।

Advertisement

ऐसे में सवाल उठता है कि हमें क्या करना चाहिए?, सबसे पहले तो हमें अपने बिजी शेड्यूल में से खुद अपने लिए समय निकालना होगा क्योंकि 'हेल्थ इज वेल्थ'।

एक एक्टिव शरीर और एक्टिव माइंड के लिए हमारा फिट रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद पहली मांग है।

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम आपको मात्र 10 मिनट की उन एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसे आप बड़ी आसानी से अपने घर पर कर सकते हैं और सेहतमंद रह सकते हैं।

स्किपिंग रोप, योग, पुश-अप, साइकिल क्रंच, आगे और पीछे की ओर झुकना (अपने पैरों को एक साथ रखकर शुरू करें और अपने दाहिने पैर को आगे की ओर झुकाते हुए आगे बढ़ें) और स्कॉट जैसी मामूली एक्सरसाइज, जो आप अपने घर पर भी कर सकते हैं।

Advertisement

इसे आप अपने शेड्यूल में मात्र 10 मिनट के लिए अपना लें और चंद दिनों में ही आपको इससे मिलने वाले लाभ का एहसास हो जाएगा। मगर, एक बात का ध्यान रखें इसे अपनी उम्र, क्षमता के हिसाब से ही करें।

स्किपिंग रोप, योग, पुश-अप, साइकिल क्रंच, आगे और पीछे की ओर झुकना (अपने पैरों को एक साथ रखकर शुरू करें और अपने दाहिने पैर को आगे की ओर झुकाते हुए आगे बढ़ें) और स्कॉट जैसी मामूली एक्सरसाइज, जो आप अपने घर पर भी कर सकते हैं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार