मारिया सक्कारी के लिए डोंगफेंग वोयाह वुहान ओपन में वापसी काफी अहम साबित हो रही है। ग्रीस की इस अनुभवी खिलाड़ी ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए एक सेट गंवाने के बाद वापसी की और तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सक्कारी ने आठवीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्तियुक को 4-6, 6-2 और 6-2 से हराया।

इस जीत ने 2017 में इस टूर्नामेंट में मिली उनकी शानदार कामयाबी की यादें ताजा कर दीं, जब कई बड़ी जीत की बदौलत वह पहली बार दुनिया की टॉप 50 खिलाड़ियों में शामिल हुई थीं। सक्कारी के लिए वुहान का महत्व सिर्फ कोर्ट पर मिली जीतों से कहीं ज्यादा है। 9 साल पहले, जब वह वर्ल्ड नंबर 80 रैंकिंग वाली क्वालिफायर थीं, तब उन्होंने कैरोलिन वोज्नियाकी, एलेना वेस्निना और एलिज कॉर्नेट को हराया था। ये जीतें डब्ल्यूटीए टूर पर उनके आगे बढ़ने का एक अहम पड़ाव साबित हुईं।

इस साल के टूर्नामेंट में उस दौर को याद करते हुए 30 वर्षीय खिलाड़ी ने माना कि शुरुआती कामयाबी के बाद से उनका नजरिया कितना बदल गया है, जबकि वह अब भी ऊंचे स्तर पर खेल रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं पहली बार टॉप 50 में पहुंची थी। यह जगह मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि मैंने उस समय वोज्नियाकी, वेस्निना और कॉर्नेट के खिलाफ अपनी पहली बड़ी जीत हासिल की थी। ये कुछ बड़े नाम थे, जिन्हें मैंने लगातार हराया था।"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसा लगता है, जैसे यह एक सदी पहले की बात हो। कभी-कभी मैं तस्वीरें देखती हूं, आजकल, मैं खुद को बहुत युवा महसूस करती हूं, लेकिन तब मैं और भी कम उम्र की थी। अब मेरे पास जाहिर है कि ज्यादा अनुभव और परिपक्वता है। उस समय मैं थोड़ी निडर थी और ज्यादा सोचती नहीं थी। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आप दूसरी चीजों के बारे में अधिक सोचने लगते हैं।”

डब्ल्यूटीए के अनुसार, सक्कारी ने कहा, "उस दौर को लगभग 10 साल हो चुके हैं, और मैं अभी भी बहुत अच्छा टेनिस खेल रही हूं।"

उनके हालिया अभियान ने उन्हें एक ऐसी जगह पर छाप छोड़ने का एक और मौका दिया है, जहां उन्होंने 2018 के बाद से कोई सिंगल्स मैच नहीं खेला था। हालांकि, वह पिछले साल डबल्स के लिए वुहान लौटी थीं, लेकिन मंगलवार को कोस्त्युक पर मिली जीत इस टूर्नामेंट में आठ साल में उनका पहला सिंगल्स मैच था।

सक्कारी ने वुहान में अपने अभियान की शुरुआत डोना वेकिच पर सीधे सेटों में जीत के साथ की थी और फिर कोस्त्युक के खिलाफ जबरदस्त वापसी की। पहला सेट 4-6 से हारने के बाद, उन्होंने मैच पर पकड़ बनाई और अगले दो सेट 6-2, 6-2 से जीतकर तीसरे दौर में जगह बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।

बीजिंग में पिछले हफ्ते मिली निराशा के बाद मारिया सक्कारी ने वुहान ओपन में शानदार वापसी की। बीजिंग टूर्नामेंट में उन्हें लगा था कि वह एलिना स्वितोलिना के खिलाफ अहम मौकों का फायदा उठाने में सफल नहीं रहीं, जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, मार्टा कोस्तियुक के खिलाफ मैच में सक्कारी ने अपनी पिछली गलतियों से सीख ली। उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर ज्यादा आक्रामक रवैया अपनाया और दबाव की स्थिति में भी आत्मविश्वास बनाए रखा।

सक्कारी ने कहा, "मार्टा इस साल बहुत शानदार टेनिस खेल रही हैं, इसलिए मुझे पता था कि यहां आने पर मुझे बहुत अच्छे स्तर का खेल दिखाना होगा।" "पिछले हफ्ते (एलिना) स्वितोलिना के खिलाफ मेरे हिसाब से मैं अच्छा खेल रही थी। बस मैं उन ब्रेक प्वाइंट्स को भुनाने के लिए काफी हिम्मत नहीं जुटा पाई। मैं बस यही सोच रही हूं कि मेरे पास पिछले हफ्ते से कुछ अलग करने की कोशिश करने का मौका है। मेरे खेल का आधार मजबूत है। बस मुझे बड़े मौकों पर थोड़ा और हिम्मत दिखाने की जरूरत है।"

इस नतीजे के बाद सक्कारी क्वार्टर फाइनल से बस एक जीत दूर हैं। अगर वह जीतती हैं, तो फरवरी में दोहा के बाद पहली बार डब्ल्यूटीए टूर 1,000 टूर्नामेंट के अंतिम-8 में पहुंच सकती हैं। यह इस गर्मी में एथेंस के बाद किसी भी टूर्नामेंट में उनका पहला क्वार्टर फाइनल भी होगा। उनके सामने अगली चुनौती वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी मिया पोहांकोवा हैं, जिनसे वह गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी।

सक्कारी ने कहा, "मार्टा इस साल बहुत शानदार टेनिस खेल रही हैं, इसलिए मुझे पता था कि यहां आने पर मुझे बहुत अच्छे स्तर का खेल दिखाना होगा।" "पिछले हफ्ते (एलिना) स्वितोलिना के खिलाफ मेरे हिसाब से मैं अच्छा खेल रही थी। बस मैं उन ब्रेक प्वाइंट्स को भुनाने के लिए काफी हिम्मत नहीं जुटा पाई। मैं बस यही सोच रही हूं कि मेरे पास पिछले हफ्ते से कुछ अलग करने की कोशिश करने का मौका है। मेरे खेल का आधार मजबूत है। बस मुझे बड़े मौकों पर थोड़ा और हिम्मत दिखाने की जरूरत है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार