Chief Minister Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि कश्मीर में गोल्फ टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। इस साल यहां कई राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर के गोल्फ कोर्स देश के सबसे बेहतरीन गोल्फ कोर्स में गिने जाते हैं। सरकार अब और बड़े गोल्फ टूर्नामेंट कराने की तैयारी कर रही है, ताकि कश्मीर को देश के प्रमुख गोल्फ पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान मिल सके।
श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में 'इंडिया गोल्फ कार्निवल 2026' का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर का गोल्फ से बहुत पुराना और ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। यहां विश्वस्तरीय गोल्फ सुविधाएं मौजूद हैं।
उन्होंने कहा, “अगर देश के सबसे खूबसूरत गोल्फ कोर्स की बात करें तो श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम के गोल्फ कोर्स आसानी से उनमें शामिल किए जा सकते हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक तरफ स्थानीय गोल्फर्स को बढ़ावा देना चाहती है, वहीं दूसरी तरफ गोल्फ के जरिए जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को भी मजबूत करने पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा, “यह टूर्नामेंट कश्मीर में गोल्फ को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम है। हम चाहते हैं कि स्थानीय खिलाड़ी आगे बढ़ें और युवा पीढ़ी भी इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित हो।”
उमर अब्दुल्ला ने बताया कि इस टूर्नामेंट में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 100 से ज्यादा गोल्फ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इससे साफ है कि कश्मीर अब गोल्फ खेलने वालों के लिए तेजी से पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। अब लंबे वीकेंड के दौरान दूसरे राज्यों से भी कई गोल्फ खिलाड़ी सिर्फ गोल्फ खेलने के लिए श्रीनगर आने लगे हैं। इससे पर्यटन को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तर भारत में जब भी लंबे वीकेंड होते हैं, तो कई गोल्फर्स श्रीनगर पहुंच रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इससे पर्यटन क्षेत्र को जरूर मजबूती मिलेगी।”
उमर अब्दुल्ला ने बताया कि इस टूर्नामेंट में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 100 से ज्यादा गोल्फ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इससे साफ है कि कश्मीर अब गोल्फ खेलने वालों के लिए तेजी से पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। अब लंबे वीकेंड के दौरान दूसरे राज्यों से भी कई गोल्फ खिलाड़ी सिर्फ गोल्फ खेलने के लिए श्रीनगर आने लगे हैं। इससे पर्यटन को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
Also Read: LIVE Cricket Score
उन्होंने कहा, “हमारा मकसद ज्यादा से ज्यादा गोल्फ प्रतियोगिताएं आयोजित करना है, ताकि स्थानीय और बाहर से आने वाले खिलाड़ी एक साथ यहां खेल सकें। हम चाहते हैं कि हमारे गोल्फ कोर्स देश के सर्वश्रेष्ठ गोल्फ कोर्स के बराबर बने रहें।”