अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन ने अपनी हार के बाद माना कि आर्थर गेआ ने उनसे बेहतर खेल दिखाया। शंघाई मास्टर्स के तीसरे दौर में दुनिया के नंबर 4 खिलाड़ी शेल्टन को फ्रांस के आर्थर गेआ के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।

गेआ ने बेहद कड़े मुकाबले में 7-6(5), 7-6(3) से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्होंने अपने करियर में पहली बार किसी टॉप-10 खिलाड़ी को हराने का बड़ा कारनामा किया। वहीं, शेल्टन ने स्वीकार किया कि उनके प्रतिद्वंद्वी ने महत्वपूर्ण मौकों पर बेहतर प्रदर्शन किया और वह जीत के हकदार थे।

शेल्टन ने गेआ के प्रदर्शन की तारीफ की और साथ ही उन चुनौतियों का भी जिक्र किया जो उन्हें एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में आने पर झेलनी पड़ीं, क्योंकि उन्हें चीन के हालात के हिसाब से ढलने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला था। हार के बाद एटीपी के हवाले से शेल्टन ने कहा, "आज मैं बेहतर नहीं खेल पाया। गेआ मुझसे बेहतर खेले। सौ फीसदी, मैं चाहता था कि मैं यहां जल्दी आता, तैयारी करता और शंघाई मास्टर्स में खेलने से पहले ही जेट लैग (लंबी यात्रा की थकान) से उबर चुका होता।"

शेल्टन के लिए यह हार टूर पर एक मुश्किल दौर के बाद मिली। अमेरिकी खिलाड़ी यूएस ओपन में अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे थे, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि थी और जिससे एशियाई दौर (एशियन स्विंग) में उनसे उम्मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि, बाद में डेविस कप में दो सिंगल्स मैचों में हार और चोट के कारण उनकी तैयारी में बाधा आई, जिसकी वजह से उन्हें टोक्यो में एटीपी 500 टूर्नामेंट से हटना पड़ा।

हालांकि शेल्टन ने अपने शेड्यूल की मुश्किलों का जिक्र किया, लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि गेआ का प्रदर्शन तारीफ के काबिल था। शेल्टन के खिलाफ अपना पहला एटीपी मैच खेल रहे फ्रांसीसी खिलाड़ी ने दो कड़े टाई-ब्रेक के दौरान अपना संयम बनाए रखा और अपने करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक हासिल की।

एक अहम वजह गेआ का रिटर्न पर असरदार होना था। शेल्टन, जो अपनी दमदार बाएं हाथ की सर्व से प्वाइंट्स पर पकड़ बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वह अपनी पहली सर्व पर आसानी से प्वाइंट्स हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे। एटीपी स्टैट्स के अनुसार, "उन्होंने अपनी पहली सर्विस पर सिर्फ 63 प्रतिशत (40/63) प्वाइंट जीते।"

शेल्टन ने कहा, "मुझे लगा कि उन्होंने मेरी सर्विस का बहुत अच्छे से सामना किया। मुझे लगा कि आज उन्होंने शुरू से आखिर तक रिटर्न पर बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने गेंद को काफी बार खेल में बनाए रखा। वे गेंद को बेसलाइन के पास गहराई में डाल रहे थे। उन पर अटैक करना मुश्किल था। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, शायद ही कोई ऐसा प्वाइंट था, जहां मुझे आसानी से फ्री प्वाइंट मिल रहे हों या अटैक करने और नेट पर आने के लिए पहली गेंद मिल रही हो, इसलिए इसका काफी श्रेय उन्हें जाता है।"

गेंद को गहराई में रखने और शेल्टन को बेसलाइन से रैली को कंट्रोल करने के मौके न देने की गेआ की काबिलियत अहम साबित हुई। 21 साल के इस फ्रांसीसी खिलाड़ी के लिए यह सीजन बहुत शानदार रहा है। उन्होंने लॉस काबोस में अपना पहला एटीपी टूर खिताब जीता और फिर 'लकी लूजर' के तौर पर यूएस ओपन के चौथे राउंड तक पहुंचे।

शेल्टन ने कहा, "मुझे लगा कि उन्होंने मेरी सर्विस का बहुत अच्छे से सामना किया। मुझे लगा कि आज उन्होंने शुरू से आखिर तक रिटर्न पर बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने गेंद को काफी बार खेल में बनाए रखा। वे गेंद को बेसलाइन के पास गहराई में डाल रहे थे। उन पर अटैक करना मुश्किल था। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, शायद ही कोई ऐसा प्वाइंट था, जहां मुझे आसानी से फ्री प्वाइंट मिल रहे हों या अटैक करने और नेट पर आने के लिए पहली गेंद मिल रही हो, इसलिए इसका काफी श्रेय उन्हें जाता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार