Hero Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम एक नई शुरुआत के लिए तैयार है। टीम का फोकस एफआईएच मेन्स प्रो लीग 2025-26 के होबार्ट लेग पर है। 24 सदस्यीय भारतीय टीम इस आयोजन को हॉकी विश्व कप और एशियन गेम्स की तैयारी के रूप में देख रही है।

Advertisement

होबार्ट लेग का आयोजन 20 से 25 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया हॉकी सेंटर में होना है। भारतीय टीम का मुकाबला स्पेन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Advertisement

भारतीय टीम 21 फरवरी को स्पेन के खिलाफ होबार्ट में अपना कैंपेन शुरू करेगी। दूसरा मैच 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया, तीसरा मैच 24 फरवरी को स्पेन और 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच के साथ ही होबार्ट लेग समाप्त होगा।

भारत और स्पेन के बीच खेले गए पिछले 10 मैचों पर गौर करें तो दोनों ही टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 10 मैचों में भारतीय टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।

ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हार्दिक सिंह को हरमनप्रीत सिंह की गैरमौजूदगी में प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग के लिए कैप्टन बनाया गया है। अमनदीप लाकड़ा और मनमीत सिंह अंगद बीर सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल और आदित्य अर्जुन लालगे जैसे उभरते खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।

भारत और स्पेन के बीच खेले गए पिछले 10 मैचों पर गौर करें तो दोनों ही टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 10 मैचों में भारतीय टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

युवा खिलाड़ियों पर हार्दिक ने कहा, "मैं इस टूर में शामिल युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत उत्साहित हूं। युवा खिलाड़ी हमारी अटैकिंग लाइनअप में बहुत फ्रेश, निडर ऊर्जा लाते हैं। उन्होंने अपनी जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। ऑस्ट्रेलिया और स्पेन जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलना उनके लिए खुद को दिखाने का एक शानदार मंच है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार