इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट, 2025 के तहत अपनी 2026 की चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। एथलीट्स कमीशन के चुनाव 3 नवंबर को और एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चुनाव 5 दिसंबर को होने हैं।

आईओए ने दिल्ली और चंडीगढ़ के पूर्व चुनाव आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव को एथलीट्स कमीशन, 'स्पोर्ट्सपर्सन्स ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट' की लिस्ट और एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चुनावों की देखरेख के लिए इलेक्टोरल ऑफिसर/रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।

श्रीवास्तव चुनाव प्रक्रिया की देखरेख करेंगे, जिसमें वोटर लिस्ट तैयार करना, नॉमिनेशन की जांच, वोटिंग, वोटों की गिनती, नतीजों की घोषणा और इससे जुड़ी सूचनाएं जारी करना शामिल है।

पहला चरण 18 सितंबर को 'स्पोर्ट्सपर्सन्स ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट' की लिस्ट में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी करने के साथ शुरू हुआ। योग्य आवेदकों से कहा गया है कि वे 18 अक्टूबर तक अपने आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करें।

2026-2030 के कार्यकाल के लिए आईओए एथलीट्स कमीशन के चुनाव की भी घोषणा कर दी गई है; वोटिंग, गिनती और नतीजों की घोषणा 3 नवंबर को होगी। योग्य नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन्स से कहा गया है कि वे 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक अपने एथलीट्स कमीशन के जरिए दो एथलीट प्रतिनिधियों को नामित करें।

एथलीट्स कमीशन में 10 चुने हुए सदस्य होंगे, जिनमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल होंगी। नियमों में ओलंपिक-कैटेगरी के खेलों के एथलीट्स और बड़ी प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करने वाले एथलीट्स के प्रतिनिधित्व का प्रावधान है।

आईओए एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चुनाव 5 दिसंबर को होने हैं, जबकि मौजूदा काउंसिल का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है।

एथलीट्स कमीशन में 10 चुने हुए सदस्य होंगे, जिनमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल होंगी। नियमों में ओलंपिक-कैटेगरी के खेलों के एथलीट्स और बड़ी प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करने वाले एथलीट्स के प्रतिनिधित्व का प्रावधान है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार