इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 में सोमवार को पंजाब एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। मुकाबले के 63वें मिनट में उरुग्वे के स्ट्राइकर लिएंड्रो ओटोरमिन ने पेनाल्टी स्पॉट से गोल करके मुंबई सिटी को बढ़त दिलाई। इसके बाद, मुंबई सिटी एफसी के पूर्व खिलाड़ी गुरकीरत सिंह ने 90वें मिनट में हेडर के जरिए गोल करके पंजाब के लिए एक अंक बचाया, जो क्लब के लिए उनका पहला गोल था।

पंजाब ने शुरुआत से ही जोरदार दबाव बनाया, जिससे मैच जल्द ही एक शारीरिक संघर्ष में बदल गया। चौथे मिनट में मेजबान टीम को पहला मौका मिला, जब ऋषिकांत मैतेई ने दूर से दाएं पैर से शॉट मारा, जिसे मुंबई सिटी के गोलकीपर टीपी रेहेनेश ने रोक दिया। पंजाब ने अपने दबाव और तेज हमलों से विपक्षी टीम को लगातार चुनौती दी, जबकि 'आइलैंडर्स' (मुंबई सिटी) ने तेज जवाबी हमलों और विंगर्स के जरिए खेल को मैदान के दोनों किनारों तक फैलाकर जवाब देने की कोशिश की।

मुंबई सिटी एफसी को जल्द ही एक बदलाव करना पड़ा; ऋषिकांत मैतेई के साथ एक टैकल के बाद विक्रम प्रताप सिंह चोटिल हो गए और खेल जारी नहीं रख सके, जिसके चलते उनकी जगह फारुख चौधरी को मैदान में उतारा गया। कुछ ही देर बाद ब्रैंडन फर्नांडिस गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन गोलकीपर अर्शदीप सिंह ने अपनी लाइन से आगे आकर एक अहम बचाव किया।

36वें मिनट में पंजाब ने भी एक बदलाव किया और मैतेई की जगह बिशु सिंह को मैदान पर भेजा। पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में पंजाब गोल करने के सबसे करीब पहुंच गया था, जब खैमिनथांग लुंगदिम ने दूर से बाएं पैर से शॉट मारा, जो गोलपोस्ट के कोने से टकराकर वापस आ गया। इसके तुरंत बाद हाफ-टाइम हो गया और स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ, क्योंकि दोनों ही टीमें अपने मौकों को गोल में बदलने में नाकाम रहीं।

दूसरे हाफ की शुरुआत में 'आइलैंडर्स' ने आक्रामक रुख अपनाया। वालपुइया ने एक क्रॉस दिया जो फारुख के पास पहुंचा, लेकिन वह हेडर से गेंद को गोल में नहीं भेज सके। दूसरे हाफ के 10वें मिनट में पंजाब ने एक और बदलाव किया और युवा खिलाड़ी विशाल यादव की जगह गुरकिरत सिंह को मैदान में उतारा। मैच में एक घंटे से कुछ समय ऊपर होने पर 'द आइलैंडर्स' ने गतिरोध तोड़ा, जब बॉक्स के अंदर बिजॉय वर्गीज का पैर पीएन नौफल के टखने पर पड़ गया, जिससे मेहमान टीम को पेनाल्टी मिल गई। ओटोरमिन ने 12 गज की दूरी से शानदार तरीके से पेनल्टी को गोल में बदल दिया।

चार मिनट बाद, मनोलो मार्केज ने दो बदलाव किए। ब्रैंडन की जगह त्लुआंगा को और ओटोरमिन की जगह विल्मार जॉर्डन को मैदान पर उतारा गया। इसके तुरंत बाद पंजाब ने भी दो बदलाव किए, जिसमें मुहम्मद सुहैल और डिएगो रापोसो की जगह सनथोई मैतेई और अर्शवीर सिंह को शामिल किया गया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में 'आइलैंडर्स' ने आक्रामक रुख अपनाया। वालपुइया ने एक क्रॉस दिया जो फारुख के पास पहुंचा, लेकिन वह हेडर से गेंद को गोल में नहीं भेज सके। दूसरे हाफ के 10वें मिनट में पंजाब ने एक और बदलाव किया और युवा खिलाड़ी विशाल यादव की जगह गुरकिरत सिंह को मैदान में उतारा। मैच में एक घंटे से कुछ समय ऊपर होने पर 'द आइलैंडर्स' ने गतिरोध तोड़ा, जब बॉक्स के अंदर बिजॉय वर्गीज का पैर पीएन नौफल के टखने पर पड़ गया, जिससे मेहमान टीम को पेनाल्टी मिल गई। ओटोरमिन ने 12 गज की दूरी से शानदार तरीके से पेनल्टी को गोल में बदल दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार