Israel Basketball Super League: हमास और इजरायल की लड़ाई के कारण 7 अक्टूबर को इज़राइल बास्केटबॉल सुपर लीग को स्थगित कर दिया गया था, जिसे अब 25 नवंबर को फिर से शुरू किया जा रहा है।
Advertisement
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली बास्केटबॉल सुपर लीग एडमिनिस्ट्रेशन (बीएसएल) ने रविवार को इस फैसले की घोषणा की। इसमें कहा गया कि मौजूदा हालात को देखते हुए और इजरायल के होम फ्रंट कमांड के निर्देशों को ध्यान में रखकर टीमों के घरेलू मैदानों में खेल आयोजित किए जाएंगे।
Advertisement
सुरक्षा स्थिति के कारण बीएसएल ने यह भी निर्णय लिया कि पूरे सीजन में विदेशी खिलाड़ियों के स्थानांतरण की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी।
लड़ाई शुरू होने के बाद से कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपनी इज़राइली टीमों को छोड़ दिया है।