भारत की प्रमुख महिला क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता, इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) का 2026-27 सीजन 13 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसमें आठ क्लब खिताब के लिए कोलकाता, जमशेदपुर और बेंगलुरु में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
आगामी सीजन भारत में महिला क्लब फुटबॉल के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह लीग देश की बेहतरीन महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को एक प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना जारी रखेगी।
इसमें हिस्सा लेने वाले आठ क्लबों में पिछले सीजन की छह टीमें ईस्ट बंगाल एफसी, सेतु एफसी, किकस्टार्ट एफसी, नीता फुटबॉल अकादमी, गोकुलम केरल एफसी और गढ़वाल यूनाइटेड एफसी शामिल हैं। इनके साथ होप्स एफसी और जुबा संघ एफसी भी जुड़ेंगे, जिन्होंने 2025-26 सीजन में आईडब्ल्यूएल 2 में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल करके प्रमोशन प्राप्त किया है।
डिफेंडिंग चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी नए सीजन में अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी। 2025-26 सीजन में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने 13 जीत हासिल कीं और उन्हें केवल एक हार का सामना करना पड़ा।
पिछले सीजन में भी खिलाड़ियों ने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन किए। ईस्ट बंगाल एफसी की फाजिला इक्वापुट 20 गोल के साथ लीग की सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। वहीं नीता फुटबॉल एकेडमी की प्यारी जाक्सा और सेतु एफसी की लिंडा कॉम भी आक्रामक खेल में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहीं। इन प्रदर्शनों ने लीग में मौजूद प्रतिभा की गहराई और प्रतिस्पर्धा के स्तर को उजागर किया।
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब ऑल-इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) और कैपरी स्पोर्ट्स, आईडब्ल्यूएल और आईडब्ल्यूएल 2 के कमर्शियल विकास और मार्केटिंग अधिकारों के लिए अपनी 15 साल की महत्वपूर्ण साझेदारी के तहत मिलकर काम कर रहे हैं।
पिछले सीजन में भी खिलाड़ियों ने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन किए। ईस्ट बंगाल एफसी की फाजिला इक्वापुट 20 गोल के साथ लीग की सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। वहीं नीता फुटबॉल एकेडमी की प्यारी जाक्सा और सेतु एफसी की लिंडा कॉम भी आक्रामक खेल में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहीं। इन प्रदर्शनों ने लीग में मौजूद प्रतिभा की गहराई और प्रतिस्पर्धा के स्तर को उजागर किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS