कार्लोस अल्काराज ने मंगलवार को 'जापान ओपन' के फाइनल में जिरी लेहेका को 7-6(4), 6-4 से शिकस्त देकर अपना खिताब बरकरार रखा। टोक्यो के एरियाके कोलिजीयम में खेले गए मुकाबले की शुरुआत में अल्काराज की सर्विस टूटी और उन्हें पहला सेट जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन चेक खिलाड़ी के खिलाफ 96 मिनट तक चले मुकाबले में उन्होंने जीत हासिल कर ली।

स्पेन के अल्काराज जापान ओपन का खिताब बचाने वाले तीसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। वह साल 1994 के बाद ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। अल्काराज से पहले, स्टीफन एडबर्ग ने 1989 से 1991 तक लगातार तीन बार और पीट सम्प्रास ने 1993 और 1994 में खिताब अपने नाम किया था।

फरवरी के बाद यह उनकी पहली खिताबी जीत है, क्योंकि कलाई की चोट के कारण वह महीनों तक खेल से दूर रहे थे और जीत की राह पर लौटने से वह खुश हैं।

एटीपी के अनुसार, कार्लोस अल्काराज ने जीत के बाद कहा, "मैं फिर से ट्रॉफी जीतने में कामयाब होने पर बहुत खुश हूं। काफी समय हो गया था, और जाहिर है कि चोट के बाद यह जीत और भी खास है। वापसी के बाद, अपने दूसरे ही टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। यह हफ्ता मुश्किल भरा था। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा पाया, लेकिन मैंने सही समाधान खोजे। मुझे लगता है कि आखिर में यही मायने रखता है। आज का मैच इस हफ्ते का सबसे अच्छा मैच था, या कम से कम मेरे खेलने के स्तर के हिसाब से सबसे ज्यादा नियमित था।"

अल्काराज मैच के पहले ही गेम में अपनी सर्विस हार गए थे, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए वर्ल्ड नंबर 19 खिलाड़ी की सर्विस तोड़कर स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया। मैच टाई-ब्रेकर तक पहुंचा, जिसमें अल्काराज 2-4 से पीछे थे, लेकिन वहां से उन्होंने सेट जीत लिया। बाद में अल्काराज ने दूसरे सेट में चेक स्टार की सर्विस तोड़कर मैच जीत लिया।

एटीपी के अनुसार, कार्लोस अल्काराज ने जीत के बाद कहा, "मैं फिर से ट्रॉफी जीतने में कामयाब होने पर बहुत खुश हूं। काफी समय हो गया था, और जाहिर है कि चोट के बाद यह जीत और भी खास है। वापसी के बाद, अपने दूसरे ही टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। यह हफ्ता मुश्किल भरा था। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा पाया, लेकिन मैंने सही समाधान खोजे। मुझे लगता है कि आखिर में यही मायने रखता है। आज का मैच इस हफ्ते का सबसे अच्छा मैच था, या कम से कम मेरे खेलने के स्तर के हिसाब से सबसे ज्यादा नियमित था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार