भारतीय फुटबॉल के जब दिग्गज खिलाड़ियों का नाम लिया जाता है, तो इस लिस्ट में जरनैल सिंह का भी जिक्र जरूर किया जाता है। 1950-60 में भारतीय फुटबॉल टीम के स्वर्णिम युग में जरनैल सिंह का प्रदर्शन कमाल का रहा।

पंजाब में जन्मे जरनैल सिंह अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते थे। वह स्टॉपर बैक की पोजीशन पर खेलते थे और अपने दमदार प्रदर्शन से किसी भी मैच का रुख पलटने के लिए मशहूर थे। जरनैल की लंबाई छह फीट के करीब थे और वह मैच की स्थिति को पढ़ने में माहिर थे। 1962 में हुए एशियन गेम्स में जरनैल ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

जरनैल ने सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच में भारत के लिए गोल दागते हुए टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था। साउथ वियतनाम के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में जरनैल के सिर पर चोट लग थी, जिसके बाद उनके सिर में छह टांके लगाए थे। दर्द में होने के बावजूद, जरनैल टीम को जीत दिलाने की खातिर मैदान पर उतरे थे और उन्होंने भारत के लिए गोल भी किया। वहीं, साउथ कोरिया के खिलाफ फाइनल में भी जरनैल अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने में सफल रहे थे। जरनैल 1965 से लेकर 167 तक भारतीय नेशनल फुटबॉल टीम के कप्तान भी रहे और उनकी अगुवाई में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

पंजाब में जन्मे जरनैल सिंह अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते थे। वह स्टॉपर बैक की पोजीशन पर खेलते थे और अपने दमदार प्रदर्शन से किसी भी मैच का रुख पलटने के लिए मशहूर थे। जरनैल की लंबाई छह फीट के करीब थे और वह मैच की स्थिति को पढ़ने में माहिर थे। 1962 में हुए एशियन गेम्स में जरनैल ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार