Jr Men: हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को तमिलनाडु में चेन्नई और मदुरै को आगामी एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए मेजबान शहर घोषित किया, जो 28 नवंबर से 10 दिसंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब प्रतिष्ठित आयोजन दो शहरों में खेला जाएगा।

Advertisement

1979 में शुरू हुए, दो सप्ताह के हॉकी महाकुंभ में, अपने इतिहास में पहली बार, 24 टीमें प्रतिष्ठित खिताब के लिए भाग लेंगी।

Advertisement

यह भारत में आयोजित होने वाला तीसरा एफआईएच जूनियर पुरुष विश्व कप होगा, इससे पहले इस प्रतिष्ठित आयोजन के पिछले संस्करण 2021 में ओडिशा के भुवनेश्वर और 2016 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खेले गए थे, जिसे भारत ने जीता था।

इस आयोजन के बारे में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, "आगामी एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करना हॉकी इंडिया के लिए बहुत गर्व की बात है और मैं तमिलनाडु सरकार के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस आयोजन की सफल मेजबानी के लिए अद्वितीय समर्थन दिया है।''

दिलीप टिर्की ने कहा, "इस बार जूनियर विश्व कप में 24 टीमें खेल रही हैं, इसलिए हम दो शहरों - चेन्नई और मदुरै में यह आयोजन करेंगे। चेन्नई ने 2023 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की है, जबकि मदुरै पहली बार इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करेगा और हम हॉकी को देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाकर खुश हैं।''

हॉकी इंडिया की मेजबानी क्षमताओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, "हमारा महासंघ वैश्विक आयोजनों की मेजबानी करने में सबसे आगे रहा है और एक बार फिर, हम एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की एक बड़ी सफलता सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास है कि हॉकी को भारत भर के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाए और खेल को बढ़ावा दिया जाए। इसी दृष्टिकोण से हमने चेन्नई और मदुरै को आयोजन स्थल के रूप में चुना और यह केवल तमिलनाडु राज्य सरकार के समर्थन और हमारे (हॉकी इंडिया) कोषाध्यक्ष शेखर मनोहरन के नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया।"

हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और हॉकी तमिलनाडु के अध्यक्ष शेखर मनोहरन ने तमिलनाडु में हॉकी के गौरवशाली दिनों को वापस लाने के लिए अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और खेल मंत्री थिरु उदयनिधि स्टालिन के हॉकी के प्रति जुनून और समर्थन के लिए आभारी हूं। हम तमिलनाडु में हॉकी के गौरवशाली दिनों को वापस लाना चाहते हैं और चेन्नई लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय हॉकी आयोजनों के लिए सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक रहा है। हम अपने महान राज्य में वैश्विक हॉकी प्रशंसकों का स्वागत करने और हमारे आतिथ्य का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं।"

चेन्नई में मैच एग्मोर के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि मदुरै लेग के मैच एक नए बने सिंथेटिक टर्फ स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।

Advertisement

हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और हॉकी तमिलनाडु के अध्यक्ष शेखर मनोहरन ने तमिलनाडु में हॉकी के गौरवशाली दिनों को वापस लाने के लिए अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और खेल मंत्री थिरु उदयनिधि स्टालिन के हॉकी के प्रति जुनून और समर्थन के लिए आभारी हूं। हम तमिलनाडु में हॉकी के गौरवशाली दिनों को वापस लाना चाहते हैं और चेन्नई लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय हॉकी आयोजनों के लिए सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक रहा है। हम अपने महान राज्य में वैश्विक हॉकी प्रशंसकों का स्वागत करने और हमारे आतिथ्य का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार