रविवार को एनफील्ड स्टेडियम में लिवरपूल और मैनचेस्टर सिटी के बीच प्रीमियर लीग की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक फिर से देखने को मिलेगी। लिवरपूल के मैनेजर एंडोनी इराओला ने कहा कि मैनचेस्टर सिटी के हमलों का सामना करने के लिए उनकी टीम को एक इकाई के रूप में एकजुट रहना होगा, क्योंकि मैनचेस्टर सिटी जबरदस्त अटैक करने के लिए जानी जाती है।

लिवरपूल का डिफेंस पिछले तीन प्रीमियर लीग मैचों में काफी मजबूत रही है। टीम ने लगातार तीन मैचों में कोई गोल नहीं खाया है। कप्तान वर्जिल वैन डिज्क ने भी शानदार प्रदर्शन किया और मैच में 13 डिफेंसिव योगदान देकर टीम की क्लीन शीट बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

रविवार को लिवरपूल और मैनचेस्टर सिटी के बीच मुकाबला लंबे इंटरनेशनल ब्रेक के बाद खेला जाएगा। ब्रेक से पहले सिटी ने अपने घरेलू मैदान एतिहाद स्टेडियम में सुंदरलैंड को 5-3 से हराया था। वहीं, लिवरपूल ने बोर्नमाउथ को 1-0 से मात दी थी। इस जीत के साथ लिवरपूल नए सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में लगातार सात मैचों तक अजेय रहा है।

इस मुकाबले की एक खास बात यह भी है कि मार्च 2015 के बाद पहली बार लिवरपूल और मैनचेस्टर सिटी का प्रीमियर लीग मैच ऐसा होगा, जिसमें न तो जुर्गन क्लॉप और न ही पेप गार्डियोला अपनी-अपनी टीम के डगआउट में मौजूद होंगे। इराओला ने 'जियोस्टार' पर कहा, "हम इस सीजन में अब तक अजेय रहे हैं, लेकिन मैन सिटी ने अपने शुरुआती पांच मैच जीते हैं, इसलिए उनके पक्ष में बड़ा अंतर है। अगर हम सिटी को हराना चाहते हैं तो हमें बहुत अच्छा खेलना होगा क्योंकि वे अटैक में बहुत मजबूत रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बहुत सारे गोल किए हैं और उनके अटैक में जो खिलाड़ी हैं, वे बहुत खतरनाक हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, हाल ही में हमने डिफेंस में अच्छा सुधार दिखाया है और मुझे उम्मीद है कि हम उनके खतरों का सामना कर पाएंगे और काउंटर-अटैक में उन्हें नुकसान पहुंचा पाएंगे। हम जानते हैं कि हमें दूसरे मैचों की तरह अधिक समय तक बॉल अपने पास रखने को नहीं मिलेगी, इसलिए हमें एक यूनिट के तौर पर एकजुट रहना होगा। जब हम बॉल वापस हासिल करेंगे, तो हमें तेजी से और सीधे अटैक करना होगा क्योंकि अटैक करने के लिए जगह मिलेगी। ऐसे मैच में सेट-पीस भी अहम हो सकते हैं। जब भी मौका मिले, हमें उसका फायदा उठाना होगा, क्योंकि सिटी जैसी टीम के खिलाफ ज्यादा मौके नहीं मिलते।"

मैनचेस्टर सिटी ने पिछले मुकाबले में लिवरपूल को 4-0 से हराया था, जब दोनों टीमें अप्रैल में एतिहाद स्टेडियम में एफए कप क्वार्टर फाइनल खेल रही थीं। इसके अलावा, सिटी ने पिछले सीजन में लिवरपूल के साथ हुए तीनों मुकाबले जीते थे - एतिहाद में लीग मैच में 3-0 से जीत और फिर फरवरी में एनफील्ड में आखिरी पलों में शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी।

मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलने के फायदे के बारे में बात करते हुए इराओला ने कहा कि एनफील्ड की भीड़ सच में बड़ा फर्क ला सकती है, खासकर तब जब उनकी टीम उस टीम के खिलाफ खेल रही हो जो अभी लीग में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा, "मैनचेस्टर सिटी का मैच निश्चित रूप से एक बड़ा मुकाबला है। हर कोई इसमें शामिल होना चाहता है, चाहे वे खिलाड़ी हों या फिर फैंस। हम उस टीम के खिलाफ खेल रहे हैं जो अभी लीग में सबसे ऊपर है। इसी कारण यह हमारे लिए एक अहम मैच है, और हम जानते हैं कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मुझे यह भी पता है कि फैंस टीम की मदद करना चाहेंगे।"

मैनचेस्टर सिटी ने पिछले मुकाबले में लिवरपूल को 4-0 से हराया था, जब दोनों टीमें अप्रैल में एतिहाद स्टेडियम में एफए कप क्वार्टर फाइनल खेल रही थीं। इसके अलावा, सिटी ने पिछले सीजन में लिवरपूल के साथ हुए तीनों मुकाबले जीते थे - एतिहाद में लीग मैच में 3-0 से जीत और फिर फरवरी में एनफील्ड में आखिरी पलों में शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार