मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा ने शुक्रवार को शिलांग में राज्य के पहले 'हाई-परफॉरमेंस स्पोर्ट्स साइंस सेंटर' का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक प्रशिक्षण को मजबूत करना, एथलीटों के प्रदर्शन में सुधार करना और चोट से बचाव तथा पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) के लिए विशेष सेवाएं प्रदान करना है।

यह केंद्र 'अभिनव फ्यूचुरिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड' (एएफएल) के सहयोग से स्थापित किया गया है। यह कंपनी भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, अभिनव बिंद्रा के नेतृत्व में काम करती है।

यह पहल राज्य सरकार के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान करने से लेकर एलीट स्तर की प्रतियोगिताओं तक, खेलों का एक व्यापक इकोसिस्टम तैयार करना है। यह सहयोग 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' (ओवीईपी) पर हस्ताक्षर के दौरान एएफएल द्वारा राज्य के अधिकारियों को दिए गए एक प्रस्ताव के बाद शुरू हुआ है।

इस केंद्र में परफॉरमेंस एनालिटिक्स, शारीरिक मूल्यांकन, विशेष कंडीशनिंग और पुनर्वास सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। यहां बायोमेट्रिक और बायोमैकेनिकल मूल्यांकन, मोशन एनालिसिस और स्ट्रेंथ टेस्टिंग की सुविधाएं मौजूद हैं। इससे एथलीट और कोच अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं, कमियों की पहचान कर सकते हैं और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर सकते हैं।

यह केंद्र एथलीट्स को खेल से जुड़ी चोटों से बचने, उन्हें प्रबंधित करने और उनसे उबरने के लिए विशेष कंडीशनिंग और पुनर्वास सहायता भी प्रदान करेगा।

राज्य सरकार की योजना के अनुसार, यह केंद्र हर स्तर के एथलीटों के लिए उपयोगी होगा—चाहे वे जमीनी स्तर के खेल विकास कार्यक्रमों से जुड़ी नई प्रतिभाएं हों या फिर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे एलीट एथलीट।

यह केंद्र एथलीट्स को खेल से जुड़ी चोटों से बचने, उन्हें प्रबंधित करने और उनसे उबरने के लिए विशेष कंडीशनिंग और पुनर्वास सहायता भी प्रदान करेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार