भारतीय सिनेमा, विज्ञापन और फिटनेस जगत में मिलिंद सोमन का नाम बेहद लोकप्रिय है। अपने करियर के शुरुआती दौर में मॉडल और अभिनेता के रूप में बड़ी पहचान हासिल करने वाले मिलिंद मौजूदा समय में फिटनेस और लंबे मैराथन की वजह से चर्चा में रहते हैं।

मिलिंद सोमन का जन्म 4 नवंबर 1965 को ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था। वह जब सात साल के थे, तो उनका परिवार मुंबई लौट आया। सोमन ने डॉ. एंटोनियो डा सिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, बॉम्बे से पढ़ाई की है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया है।

सोमन पढ़ाई के साथ ही विज्ञापन जगत में एक मॉडल के रूप में भी प्रसिद्ध थे। उन्हें सुपर मॉडल के रूप में देखा जाने लगा था। सोमन को मनोरंजन जगत में पहली बड़ी सफलता 1995 में मिली, जब वह अलीशा चिनॉय के संगीत वीडियो ‘मेड इन इंडिया’ में दिखाई दिए। इसी के साथ सोमन का मनोरंजन जगत में सफर शुरू हुआ। सोमन ने टेलीविजन और बड़े पर्दे पर समान रूप से सफलता हासिल की।

सोमन ने अलग-अलग भाषाओं में करीब 40 फिल्में की हैं। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 16 दिसंबर, भेजा फ्राई, नक्षत्र, बाजीराव मस्तानी आदि प्रमुख हैं। वहीं, टेलीविजन पर कैप्टन व्योम, सी हॉक्स जैसे सीरियल्स ने उन्हें बड़ी सफलता और लोकप्रियता दिलाई।

फिल्म और विज्ञापन जगत के साथ ही फिटनेस से सोमन का गहरा नाता रहा है। बुधवार को 61 साल के होने जा रहे सोमन ने 6 साल की उम्र में ही तैरना शुरू कर दिया था। सोमन ने 1984 में काठमांडू में आयोजित पहले दक्षिण एशियाई खेलों में तैराकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया और रजत पदक जीता था। 2015 में मिलिंद ने अपने पहले प्रयास में 15 घंटे और 19 मिनट में आयरनमैन की चुनौती पूरी की। वह 30 दिनों में 1,500 किमी दौड़ने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 4 घंटे और 32 मिनट में 42.2 किमी की 2016 की बर्लिन मैराथन में हिस्सा लिया था।

सोमन ने अलग-अलग भाषाओं में करीब 40 फिल्में की हैं। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 16 दिसंबर, भेजा फ्राई, नक्षत्र, बाजीराव मस्तानी आदि प्रमुख हैं। वहीं, टेलीविजन पर कैप्टन व्योम, सी हॉक्स जैसे सीरियल्स ने उन्हें बड़ी सफलता और लोकप्रियता दिलाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार