भारत की उभरती मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर पूजा तोमर 29 मई को अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में वापसी करने के लिए तैयार हैं। मकाऊ के गैलेक्सी एरिना में स्ट्रॉवेट मुकाबले में उनका सामना चीन की शी मिंग से होगा।

Advertisement

यह मुकाबला 'रोड टू यूएफसी सीजन 5' के अंडरकार्ड में होगा। इस मंच का मकसद एशिया की बेहतरीन प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। यह मुकाबला 30 मई को होने वाले यूएफसी फाइट नाइट इवेंट से ठीक पहले होगा, जिसका मुख्य आकर्षण 'सॉन्ग बनाम फिगुएरेडो' का मुकाबला है।

Advertisement

यह यूएफसी में तोमर की तीसरी उपस्थिति होगी, जो वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्ट्रॉवेट डिवीजन में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती हैं।

उत्तर प्रदेश के बुढाना की रहने वाली तोमर भारत की अग्रणी एमएमए फाइटर्स में से एक बनकर उभरी हैं। 5 बार की नेशनल वुशू चैंपियन और पूर्व मैट्रिक्स फाइट नाइट टाइटल होल्डर, पूजा ने 2024 में यूएफसी मुकाबला जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था। आक्रामक शैली और जबरदस्त सहनशक्ति के लिए मशहूर पूजा तोमर का पेशेवर रिकॉर्ड 9-5 का है।

शी मिंग के खिलाफ मुकाबले से पहले, तोमर ने बताया कि वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह चीनी प्रतिद्वंद्वी की ओर से पेश की जाने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "यह मुकाबला मेरी यात्रा में एक बड़ा कदम है। जब भी मैं ऑक्टागन में कदम रखती हूं, तो अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हूं। मेरी तैयारी जबरदस्त है और मैं पूरी तरह तैयार हूं।"

उत्तर प्रदेश के बुढाना की रहने वाली तोमर भारत की अग्रणी एमएमए फाइटर्स में से एक बनकर उभरी हैं। 5 बार की नेशनल वुशू चैंपियन और पूर्व मैट्रिक्स फाइट नाइट टाइटल होल्डर, पूजा ने 2024 में यूएफसी मुकाबला जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था। आक्रामक शैली और जबरदस्त सहनशक्ति के लिए मशहूर पूजा तोमर का पेशेवर रिकॉर्ड 9-5 का है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

फैंस मकाऊ में होने वाले इस शानदार फाइट वीक के तहत गैलेक्सी एरिना से इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार