फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी राउंड ऑफ 32 में पैराग्वे के खिलाफ हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस हार के बाद जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफबी) और टीम के हेड कोच जूलियन नैगल्समैन ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है।

Advertisement

जर्मनी के नए हेड कोच बनने की रेस में अब जुर्गेन क्लॉप का नाम सबसे आगे चल रहा है। जर्मनी की हार के बाद नैगल्समैन ने कहा था कि वह कोच के तौर पर काम करना चाहते हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि 59 साल के क्लॉप उस टीम की किस्मत बदलने के लिए एक बढ़िया विकल्प होंगे, जो 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में बाहर हो गई थी। वहीं, इस बार भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

Advertisement

पैराग्वे के खिलाफ जर्मनी को फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार पेनल्टी शूटआउट में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, टीम ने वर्ल्ड कप के सभी चार पेनल्टी शूटआउट जीते थे। उनकी सटीक पेनल्टी किक इतनी मशहूर थी कि पैराग्वे के खिलाफ हुए मैच से पहले तक वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ एक जर्मन खिलाड़ी, उली स्टीलिक ही पेनल्टी शूटआउट में पेनल्टी चूके थे। उन्होंने 1982 के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ अपनी पेनल्टी मिस की थी।

जर्मनी के नए हेड कोच बनने की रेस में अब जुर्गेन क्लॉप का नाम सबसे आगे चल रहा है। जर्मनी की हार के बाद नैगल्समैन ने कहा था कि वह कोच के तौर पर काम करना चाहते हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि 59 साल के क्लॉप उस टीम की किस्मत बदलने के लिए एक बढ़िया विकल्प होंगे, जो 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में बाहर हो गई थी। वहीं, इस बार भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

नैगल्समैन का कॉन्ट्रैक्ट असल में 2028 यूरोपियन चैंपियनशिप तक था और इसकी कीमत हर साल आठ मिलियन यूरो तक थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि "डीएफबी लीडरशिप की सलाह पर नैगल्समैन इस्तीफा दे रहे हैं, जिससे उन्हें निकाले जाने का खतरा टल गया है।" नैगल्समैन की जगह लेने के लिए क्लॉप डीएफबी की पहली पसंद माने जा रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार