BWF World Championships: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने आयरलैंड की सोफिया नोबल को 21-7, 21-11 से मात देकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में शानदार शुरुआत की। सोमवार को जीत के साथ अपने अभियान की शुरू करने के बाद ओलंपिक मेडलिस्ट ने कहा है कि विरोधी कोई भी हो, उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जरूरी है।

Advertisement

इस जीत के साथ सिंधु ने विमेंस सिंगल्स के 'राउंड ऑफ 32' में जगह बना ली है। अब भारतीय खिलाड़ी का सामना 'राउंड ऑफ 32' में कनाडा की दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी वेन यू झांग से होगा।

जीत के बाद सिंधु ने पत्रकारों से कहा, "बेशक मैं उनके (सोफिया नोबल) साथ पहली बार खेल रही थी, और मेरे लिए सबसे अहम बात यह थी कि मैं अपने खेल और अपने खेलने के तरीके पर ध्यान दूं। मैं भारत में कोर्ट पर उतरने के लिए बहुत उत्साहित थी, इसलिए कोर्ट पर आना और लोगों को मुझे चीयर करते और सपोर्ट करते देखना बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। विरोधी कोई भी हो, मेरे लिए बस अपना खेल खेलना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जरूरी था।"

इस जीत के साथ सिंधु ने विमेंस सिंगल्स के 'राउंड ऑफ 32' में जगह बना ली है। अब भारतीय खिलाड़ी का सामना 'राउंड ऑफ 32' में कनाडा की दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी वेन यू झांग से होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

टूर्नामेंट के आयोजन की तारीफ करते हुए सिंधु ने कहा, "हालात चाहे जैसे भी हों, वॉलंटियर्स, सपोर्ट स्टाफ, सरकार और निश्चित रूप से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बहुत मेहनत की है। मैं उनकी तारीफ करती हूं, क्योंकि भले ही पहले बहुत-सी बातें सुनी गई हों, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने जो काम किया और उसे जिस तरह से अंजाम दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है। हम यहां बेहतरीन सुविधाएं देख रहे हैं - पानी की व्यवस्था से लेकर वॉशरूम, चेंजिंग रूम और कोर्ट की स्थितियों तक - सब कुछ शानदार ढंग से किया गया है। हर जगह लोग मौजूद हैं जो हमें रास्ता बता रहे हैं, इसलिए यह वाकई बहुत अच्छा है। वॉलंटियर्स और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया को इतना बढ़िया काम करने के लिए धन्यवाद।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार