पुर्तगाल फुटबॉल टीम के मुख्य कोच जॉर्ज जीसस ने कहा है कि अगर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोबारा नेशनल टीम के लिए खेलना चाहते हैं, तो उनके लिए टीम के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो को अगली टीम घोषणा से पहले अपने भविष्य और करियर को लेकर फैसला करना होगा।

41 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी ने कोच जॉर्ज जीसस के साथ कप्तान की भूमिका को लेकर बढ़ते मतभेद पर सार्वजनिक रूप से बात करने के कुछ ही घंटों बाद नेशनल टीम का कैंप छोड़ दिया था। कैंप छोड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "सही समय आने पर मैं सभी पुर्तगाली लोगों को नेशनल टीम छोड़ने के अपने कारणों के बारे में सच बताऊंगा, जिसके प्रति मैं हमेशा समर्पित रहा हूं।"

पुर्तगाल के एस्टाडियो डो ड्रगाओ में नॉर्वे को 2-1 से हराकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद इस अनुभवी खिलाड़ी के इंटरनेशनल भविष्य पर बात करते हुए जीसस ने कहा, "मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा। मेरी तरफ से सब कुछ खुला है। रोनाल्डो को अगली टीम घोषणा से पहले अपनी जिंदगी के बारे में फैसला करना होगा। अगर वह नेशनल टीम में रहना चाहते हैं और खेल रहे हैं, तो क्यों नहीं? कोई नाराजगी नहीं है, क्योंकि यह एक गलतफहमी थी। मुझे लगता है कि इसे सुलझाना आसान है। कब, यह मुझे नहीं पता। मैच खत्म हो गया है और अब हम देखेंगे कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।"

नेशंस लीग के शुरुआती मैच में वेल्स के खिलाफ पुर्तगाल की 1-0 की जीत में रोनाल्डो टीम का हिस्सा थे, लेकिन नॉर्वे के खिलाफ अगले मैच में उन्हें सब्स्टीट्यूट के तौर पर रखा गया और बताया गया कि उन्हें मैदान पर उतारा भी जा सकता है और नहीं भी। जब दूसरे हाफ के दौरान उनसे वार्म-अप करने के लिए कहा गया तो वे निराश दिखे, लेकिन उन्हें बेंच पर ही रहना पड़ा और मैच में सब्स्टीट्यूट के तौर पर नहीं उतारा गया। यह पहली बार था जब मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड के पूर्व फॉरवर्ड खिलाड़ी को 2008 के बाद से अपने देश के लिए किसी प्रतिस्पर्धी मैच में सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल होने के बावजूद मैदान पर नहीं उतारा गया।

रोनाल्डो के जाने के बाद, पुर्तगाली मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडीस ने कहा कि रोनाल्डो को शानदार अंदाज में विदाई मिलनी चाहिए। जब ​​जीसस से पूछा गया कि क्या वे इससे सहमत हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "100 फीसदी। ब्रूनो फर्नांडीस ने जो कहा कि मैं उससे पूरी तरह सहमत हूं, क्योंकि मेरा भी यही सोचना था।"

नेशंस लीग के शुरुआती मैच में वेल्स के खिलाफ पुर्तगाल की 1-0 की जीत में रोनाल्डो टीम का हिस्सा थे, लेकिन नॉर्वे के खिलाफ अगले मैच में उन्हें सब्स्टीट्यूट के तौर पर रखा गया और बताया गया कि उन्हें मैदान पर उतारा भी जा सकता है और नहीं भी। जब दूसरे हाफ के दौरान उनसे वार्म-अप करने के लिए कहा गया तो वे निराश दिखे, लेकिन उन्हें बेंच पर ही रहना पड़ा और मैच में सब्स्टीट्यूट के तौर पर नहीं उतारा गया। यह पहली बार था जब मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड के पूर्व फॉरवर्ड खिलाड़ी को 2008 के बाद से अपने देश के लिए किसी प्रतिस्पर्धी मैच में सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल होने के बावजूद मैदान पर नहीं उतारा गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार