Vasai Virar Mayor:  वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और वसई तालुका कला क्रीड़ा विकास मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की वसई-विरार मेयर मैराथन का 13वां संस्करण 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के मेयर अजीव पाटिल ने घोषणा की कि इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 अक्टूबर से शुरू होंगे।

मेयर अजीव पाटिल ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 13 दिसंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की वसई-विरार मेयर मैराथन के 13वें संस्करण के लिए पंजीकरण शुरू किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही बाहर से आने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।"

नगर आयुक्त पृथ्वीराज बीपी (आईएएस) ने कहा कि वसई-विरार मेयर मैराथन देशभर के धावकों के बीच सबसे लोकप्रिय आयोजनों में से एक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि निगम इस बार भी सभी प्रतिभागियों को शानदार अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कार्यक्रम की वेबसाइट पर किया जा सकता है।

फुल मैराथन इस आयोजन की प्रमुख प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन और 5 किलोमीटर रन का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें समय दर्ज किया जाएगा। इसके बाद 3 किलोमीटर की सामुदायिक दौड़ 'धमाल धाव' का भी आयोजन होगा।

इस प्रतियोगिता में भारतीय पेशेवर और शौकिया एथलीटों के लिए 58 लाख रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई है, जो देश में सबसे अधिक पुरस्कार राशियों में से एक है। यह प्रतियोगिता देश के प्रमुख लंबी दूरी के धावकों को आकर्षित करती है।

आयोजकों के अनुसार, इस मैराथन की पंजीकरण फीस भी देश में सबसे कम फीस में से एक है। साथ ही बाहर से आने वाले सभी धावकों को नि:शुल्क आवास और भोजन की सुविधा दी जाती है।

इस आयोजन को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के रूप में मान्यता दी है। वहीं, दौड़ के मार्ग को एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस (एआईएमएस) द्वारा मापा और प्रमाणित किया गया है।

इसके अलावा, 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के जूनियर खिलाड़ियों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी विशेष स्पर्धाएं होंगी।

इस आयोजन को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के रूप में मान्यता दी है। वहीं, दौड़ के मार्ग को एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस (एआईएमएस) द्वारा मापा और प्रमाणित किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार