Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले, भारतीय टीम गुरुवार को तीरंदाजी से अपने अभियान का आगाज करने जा रही है। इस क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के सभी 6 तीरंदाज हिस्सा लेंगे।

Advertisement

ओलंपिक में अपने पहले तीरंदाजी पदक के लिए भारत की तलाश महिला व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं से शुरू होगी। इसके बाद पुरुष व्यक्तिगत, पुरुष टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाएं होंगी।

Advertisement

पेरिस ओलंपिक 2024, लंदन 2012 के बाद पहला ऐसा आयोजन है, जिसमें भारत ओलंपिक तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में अपनी पूरी ताकत के साथ उतर रहा है।

गुरुवार को तीरंदाज उम्मीद करेंगे कि वे अच्छी रैंकिंग हासिल करेंगे, ताकि शुरुआती दौर में उन्हें आसान प्रतिद्वंद्वी मिल सके।

भारतीय टीम के लिए ये क्वालिफिकेशन दौर महत्वपूर्ण होगा। भारतीय टीम अक्सर निचली वरीयता हासिल करती रही है, जिससे नॉकआउट चरण में उसे दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीम का सामना करना पड़ता है।

भारतीय तीरंदाजी टीम:

Advertisement

पुरुष: तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा और प्रवीण जाधव

महिला: दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भक्त

ओलंपिक तीरंदाजी इवेंट (गुरुवार, 25 जुलाई)

Advertisement

एस्प्लेनेड डेस इनवैलिड्स, पेरिस

समय: (भारतीय समयानुसार)

महिला व्यक्तिगत: दोपहर 1 बजे

Advertisement

महिला टीम: दोपहर 1 बजे

पुरुष व्यक्तिगत: शाम 5:45 बजे

मिश्रित टीम: शाम 5:45 बजे

Advertisement

पुरुष टीम: शाम 5:45 बजे

मिश्रित टीम: शाम 5:45 बजे

लाइवस्ट्रीम: जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार