IGI Airport: पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीत कर निशानेबाज मनु भाकर बुधवार सुबह स्वदेश लौट रही हैं। इस मौके पर मनु के पिता उनको रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

Advertisement

साथ ही मनु की फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले, सैकड़ों लोगों की भीड़ मनु और उनके परिवार के लोगों की फोटो की तख्तियां हाथों में लेकर उनके स्वागत के लिए जुट गईं। लोग पूरे जोश के साथ शूटर मनु भाकर का एयरपोर्ट पर स्वागत करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Advertisement

मनु के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर आए दिल्ली के केदार ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारे देश की बेटी एक साथ दो-दो मेडल ला रही है।

इसके साथ ही एक और व्यक्ति भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कहता है कि हमारे देश की महिला ने अवार्ड जीता यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। इन सारे मेडल्स में सबसे ऊपर मनु का नाम है। अभी एक और खुशखबरी है कि मंगलवार रात को रेसलिंग के फाइनल में प्रवेश करने वाली विनेश फोगाट भी महिला हैं। उनका भी पदक अब पक्का हो गया है।

बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक निशानेबाजी में भारत के नाम दो मेडल जीते हैं। वह अब पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की नुमाइंदगी करेंगी।

मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दो कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम वैश्विक मंच पर बढ़ाया है। इसी तरह से वे दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी हैं। इसके बाद मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल में एक कांस्य पदक भी जीता।

Advertisement

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि आईओए अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा और मुख्य दल प्रतिनिधि गगन नारंग ने घोषणा की है कि निशानेबाज मनु भाकर समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी।

मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दो कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम वैश्विक मंच पर बढ़ाया है। इसी तरह से वे दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी हैं। इसके बाद मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल में एक कांस्य पदक भी जीता।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार