Big Boss OTT: भारत के मशहूर पेशेवर मुक्केबाज और डब्लूबीसी एशिया खिताब धारक नीरज गोयत को बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। नीरज दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Advertisement

मुक्केबाजी के इस पेशेवर खिलाड़ी ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है और फरहान अख्तर जैसी मशहूर हस्ती को तूफान जैसी फिल्मों में मुक्केबाजी कौशल दिखाने के लिए ट्रेन भी किया था। दिलचस्प बात यह है कि उसी फिल्म में नीरज ने भी बेशक छोटा लेकिन एक रोल निभाया था।

Advertisement

करनाल के मुक्केबाज नीरज को 2006 में इस गेम से प्यार हो गया था। 2008 के यूथ नेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद, उन्होंने अपनी स्पष्ट प्रतिभा के कारण बहुत जल्दी पहचान हासिल कर ली।

उनका करियर आगे बढ़ता चला गया और वे तीन डब्लूबीसी एशिया खिताब जीतने के बाद 2015, 2016 और 2017 में डब्लूबीसी विश्व रैंकिंग में स्थान पाने वाले भारत के पहले मुक्केबाज बन गए।

बिग बॉस के घर जाने की अपनी उम्मीद में नीरज ने कहा, "मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं और बिग बॉस परिवार को मुझे इस शो में शामिल करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

"मेरे जैसे मुक्केबाज के लिए इस माहौल में रहना और सभी आमंत्रित सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताना एक रोमांचक समय होगा। मैं इस सीजन में खिताब जीतने के साथ-साथ अपने दर्शकों का विश्वास जीतने के लिए भी उत्सुक हूं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार