ब्रिटेन के पूर्व टेनिस खिलाड़ी डैन इवांस का मानना है कि उनकी हमवतन एम्मा रादुकानु में विंबलडन जीतने की क्षमता है। इवांस ने कहा कि रादुकानु भविष्य में किसी न किसी दिन प्रतिष्ठित विंबलडन खिताब अपने नाम जरूर कर सकती हैं।

23 वर्षीय रादुकानु ने 2021 में अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था, जब वह एक क्वालीफायर के तौर पर खेलते हुए यूएस ओपन चैंपियन बनी थीं। चोटों ने उनके करियर को काफी प्रभावित किया है। दाएं पैर में 'स्ट्रेस फ्रैक्चर' के कारण विंबलडन और फ्लशिंग मीडोज (यूएस ओपन) में हिस्सा न ले पाने की वजह से अब वह विश्व रैंकिंग में टॉप 100 से बाहर हो गई हैं।

इवांस को पूरा भरोसा है कि एम्मा रादुकानु एक दिन विंबलडन चैंपियन बन सकती हैं। 'द टेलीग्राफ' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि उन्हें अपनी क्षमता का भी अच्छी तरह अंदाजा है। मेरा यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह घमंडी हैं, बल्कि बड़े मुकाबलों में उनका रवैया काफी सकारात्मक और शांत रहता है। वह दबाव को खुद पर हावी नहीं होने देतीं और हर मैच को सामान्य मुकाबले की तरह लेती हैं। इसी वजह से मुझे विश्वास है कि वह भविष्य में विंबलडन का खिताब जरूर जीतेंगी।"

चोटों के अलावा रादुकानु को अपनी प्रतिबद्धता को लेकर भी सवालों का सामना करना पड़ा है। इवांस का मानना ​​है कि 2021 की यूएस ओपन विजेता अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि उन्हें अपने हाथ में रैकेट थोड़ा और ज्यादा समय तक रखने की जरूरत है। मुझे यकीन है कि एंडोर्समेंट्स (विज्ञापनों/प्रायोजनों) की वजह से उन पर काफी दबाव है और इस बात को लेकर भी खींचतान चल रही है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मैं मानता हूं कि मैंने उनकी प्रैक्टिस बहुत बार नहीं देखी है, लेकिन मुझे जो बताया गया है, उसके अनुसार वह बहुत अच्छी तरह ट्रेनिंग करती हैं। वह बिना किसी ब्रेक के लगातार दो-तीन घंटे तक मेहनत करती हैं।"

इस बीच, डैन इवांस ने विंबलडन में अपने अपेक्षाकृत साधारण रिटायरमेंट को भी याद किया। उन्हें सिंगल्स ड्रॉ के लिए वाइल्ड कार्ड नहीं मिला था और उन्होंने अपना आखिरी डबल्स मुकाबला मुख्य कोर्ट के बजाय कोर्ट नंबर 15 पर खेला था। इवांस ने इस फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की और ग्रेट ब्रिटेन के डेविस कप कप्तान तथा लॉन टेनिस एसोसिएशन (एलटीए) में पुरुष टेनिस प्रमुख लियोन स्मिथ की आलोचना की। उनका कहना था कि उन्हें वाइल्ड कार्ड देकर इन आयोजनों में खेलने का मौका दिया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इवांस को लगा कि उनके करियर के अंतिम दौर में उन्हें अधिक सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए थी।

इवांस ने कहा, "मेरी शिकायत यह है कि जिन खिलाड़ियों ने डेविस कप में खेलकर ब्रिटिश टेनिस के लिए योगदान दिया है, उसका वाइल्डकार्ड देने से कोई संबंध नहीं जोड़ा जाता। कई बार ऐसा हुआ जब मैं शायद डेविस कप नहीं खेलना चाहता था, फिर भी मैंने खेला और बाद में मुझे इल्कली चैलेंजर टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड तक नहीं मिला।"

इस बीच, डैन इवांस ने विंबलडन में अपने अपेक्षाकृत साधारण रिटायरमेंट को भी याद किया। उन्हें सिंगल्स ड्रॉ के लिए वाइल्ड कार्ड नहीं मिला था और उन्होंने अपना आखिरी डबल्स मुकाबला मुख्य कोर्ट के बजाय कोर्ट नंबर 15 पर खेला था। इवांस ने इस फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की और ग्रेट ब्रिटेन के डेविस कप कप्तान तथा लॉन टेनिस एसोसिएशन (एलटीए) में पुरुष टेनिस प्रमुख लियोन स्मिथ की आलोचना की। उनका कहना था कि उन्हें वाइल्ड कार्ड देकर इन आयोजनों में खेलने का मौका दिया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इवांस को लगा कि उनके करियर के अंतिम दौर में उन्हें अधिक सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार