Sarita Devi: विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन अवार्डी मुक्केबाज सरिता देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोटापे के खिलाफ लड़ाई की पहल का समर्थन किया है।

Advertisement

मणिपुर की मुक्केबाज सरिता देवी ने पीएम मोदी की पहल का समर्थन करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी ने मोटापे के खिलाफ देश में जो अभियान शुरू किया है मैं उसका दिल से समर्थन करती हूं और पूरे देशवासियों को भी बोलना चाहती हूं कि हम सब मिलकर मोटापे से लड़ेंगे और स्वस्थ भारत का निर्माण करेंगे। ''

Advertisement

इससे पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने भी पीएम मोदी की पहल का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा था कि स्वस्थ रहने के लिए आपको एथलीट या फिटनेस उत्साही होने की आवश्यकता नहीं है।

नीरज चोपड़ा के इसी पोस्ट को कोट करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि नीरज चोपड़ा द्वारा लिखा गया एक ज्ञानवर्धक और प्रेरक लेख, जो मोटापे से लड़ने और स्वस्थ रहने की आवश्यकता पर जोर देता है।

इससे पहले नीरज चोपड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक लेख शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "स्वस्थ रहने के लिए आपको एथलीट या फिटनेस उत्साही होने की आवश्यकता नहीं है। मोटापे के खिलाफ लड़ाई एक ऐसी चीज है जिसका हमें डटकर सामना करना होगा। आइए हम सब मिलकर भारत को फिट बनाने के माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी के सपने का समर्थन करें!"

नीरज चोपड़ा के इसी पोस्ट को कोट करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि नीरज चोपड़ा द्वारा लिखा गया एक ज्ञानवर्धक और प्रेरक लेख, जो मोटापे से लड़ने और स्वस्थ रहने की आवश्यकता पर जोर देता है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार