19 वर्षीय राफेल जोडार ने शुक्रवार को कैस्पर रूड को 2 घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-3 से मात देकर एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट में जीत हासिल की। इसके साथ जोडार टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे युवा सेमीफाइनलिस्ट बन गए।
इस जीत से, एटीपी टूर पर अपने पहले पूरे सीजन में खेल रहे जोडार ने एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाओं को भी मजबूत कर लिया है। स्पेन के इस खिलाड़ी ने 'एटीपी लाइव रेस टू ट्यूरिन' में नोवाक जोकोविच और एलेक्स डी मिनौर को पछाड़ते हुए नौवां स्थान हासिल कर लिया है।
रूड ने 10वें गेम में सर्विस ब्रेक करके पहला सेट अपने नाम किया, और फिर दूसरे सेट में भी ब्रेक हासिल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद जोडार ने धीरे-धीरे मैच पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया।
5-4 से सर्विस ब्रेक करने और फिर दूसरे सेट को बिना कोई अंक गंवाए (लव पर) जीतने के बाद, जोडार ने निर्णायक सेट में रूड की सर्विस को तीन बार तोड़ा। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 24 खिलाड़ी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। जुलाई की शुरुआत से अब तक, टॉप-30 खिलाड़ियों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 10-2 का हो गया है।
अब स्पेन के इस खिलाड़ी का सामना चैंपियनशिप मैच में जगह बनाने के लिए डेनिल मेदवेदेव (जो लाइव रेस में उनसे ठीक ऊपर हैं) या टॉमी पॉल से होगा।
एटीपी के अनुसार, जोडार के हमवतन एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। साल 2014 के बाद यह केवल पांचवीं बार है जब एक ही मास्टर्स 1000 इवेंट के सेमीफाइनल में स्पेन के एक से अधिक खिलाड़ी पहुंचे हैं।
अब स्पेन के इस खिलाड़ी का सामना चैंपियनशिप मैच में जगह बनाने के लिए डेनिल मेदवेदेव (जो लाइव रेस में उनसे ठीक ऊपर हैं) या टॉमी पॉल से होगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS