राफेल जोडर और फेलिक्स ऑगर-एलियासिम ने शनिवार को शंघाई मास्टर्स के दूसरे राउंड के मुकाबलों में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की और राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।
12वीं वरीयता प्राप्त जोडर ने अपने डेब्यू टूर्नामेंट में अगले राउंड में पहुंचने के लिए थियागो अगस्टिन टिरंटे को 4-6, 6-2, 6-3 से हराया। वहीं, ऑगर-एलियासिम ने कैमिलो उगो काराबेली से मिली कड़ी चुनौती का सामना करते हुए दो घंटे 58 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 4-6, 7-6(1), 7-5 से जीत दर्ज की।
जोडर का यह सीजन शानदार रहा है। जनवरी में रैंकिंग में टॉप 100 से बाहर रहने के बाद वह 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं और अब टॉप 10 में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अप्रैल 2026 में माराकेच में अपना पहला टूर-लेवल खिताब जीता था और फ्रेंच ओपन में क्वार्टर फाइनल तक भी पहुंचे थे। हालांकि, यूएस ओपन 2026 और हाल ही में जापान ओपन में जल्दी बाहर होने के बाद उन्हें शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट में एक मजबूत प्रदर्शन की जरूरत थी।
पहला सेट हारने के बाद स्पेन के इस खिलाड़ी ने शानदार वापसी की। दूसरे सेट में उन्होंने अपने पहले सर्व पर 93 प्रतिशत प्वाइंट्स जीते। मैच के दौरान मिले 10 ब्रेक प्वाइंट्स में से नौ बार उन्होंने अपनी सर्विस बचाई और विरोधी की सर्विस तीन बार तोड़कर जीत हासिल की। दूसरी ओर, फेलिक्स ऑगर-एलियासिम को जीत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
दूसरे सेट में उन्होंने 5-2 की बढ़त बना ली थी, लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख सके और मुकाबला टाई-ब्रेक तक पहुंच गया। हालांकि, उन्होंने टाई-ब्रेक जीतकर मैच में बढ़त बनाई। तीसरे सेट में भी उन्हें कड़ी टक्कर मिली, लेकिन आखिरकार उन्होंने मैच जीतकर अगले दौर में जगह पक्की कर ली।
पहला सेट हारने के बाद स्पेन के इस खिलाड़ी ने शानदार वापसी की। दूसरे सेट में उन्होंने अपने पहले सर्व पर 93 प्रतिशत प्वाइंट्स जीते। मैच के दौरान मिले 10 ब्रेक प्वाइंट्स में से नौ बार उन्होंने अपनी सर्विस बचाई और विरोधी की सर्विस तीन बार तोड़कर जीत हासिल की। दूसरी ओर, फेलिक्स ऑगर-एलियासिम को जीत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS