शंघाई मास्टर्स 1000 के तीसरे राउंड में सोमवार को राफेल जोडर ने जिरी लेहेका के खिलाफ 4-6, 7-6(2), 6-4 से जीत दर्ज करते हुए चौथे राउंड में जगह बनाई।
जोडर ने इस सीजन की अपनी 40वीं जीत हासिल करते हुए अपने पहले एटीपी टूर पर लगातार प्रभावित किया है। 20 वर्षीय खिलाड़ी इस सीजन में किसी एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट के चौथे राउंड में पांचवीं बार पहुंचा है। जोडर ने लगातार 5 इवेंट्स में ऐसा किया, जिससे वे 2007 में नोवाक जोकोविच के बाद ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
यह जीत जोडर के लिए खास है, क्योंकि उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे जिरी लेहेका को हराया। लेहेका जापान ओपन के फाइनल में पहुंचने के बाद शंघाई आए थे, जहां कार्लोस अल्काराज से हार का सामना करना पड़ा।
मैच के बारे में जोडर ने कहा, "डटे रहना, यही वह बात है जिस पर उन्हें सबसे ज्यादा गर्व है। आज के हालात में खेलना बहुत मुश्किल था। जिरी ने शुरू से आखिर तक बहुत अच्छा खेला और उनकी सर्विस भी शानदार रही। आज यह मैच जीतने के लिए मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना पड़ा।"
जोडर भी एटीपी फाइनल्स के दावेदार बन गए हैं। वह अभी 'एटीपी लाइव रेस टू ट्यूरिन' में 11वें नंबर पर हैं। वह दिसंबर 2025 में प्रोफेशनल बने थे और इस सीजन में उनका रिकॉर्ड 40-16 रहा है। अब राउंड ऑफ 16 में जोडार का मुकाबला आर्थर फिल्स या बोटिक वैन डी जैंडशुल्प से होगा।
मैच के बारे में जोडर ने कहा, "डटे रहना, यही वह बात है जिस पर उन्हें सबसे ज्यादा गर्व है। आज के हालात में खेलना बहुत मुश्किल था। जिरी ने शुरू से आखिर तक बहुत अच्छा खेला और उनकी सर्विस भी शानदार रही। आज यह मैच जीतने के लिए मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना पड़ा।"
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS