De Minaur: एलेक्स डी मिनौर ने जकूब मेनसिक को 6-7(2), 6-3, 6-4 से हराकर वियना ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ निट्टो एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की उनकी उम्मीदें अब भी कायम है।

Advertisement

एटीपी लाइव रेस टू ट्यूरिन में 9वें स्थान पर मौजूद इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत करते हुए दो घंटे 34 मिनट में जीत हासिल की।

Advertisement

शुरुआती सेट टाई-ब्रेक में जाने के बाद मेनसिक ने सबसे पहले गियर बदला और अपना पलड़ा हावी करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने आक्रामक ग्राउंड स्ट्रोक का इस्तेमाल करते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को गलतियां करने पर मजबूर किया, जिससे उन्होंने पहला सेट 7-6(2) से जीत लिया।

डी मिनौर ने दूसरे सेट के छठे गेम में महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल करके जवाब दिया और 6-3 से सेट जीतकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट के पांचवें गेम में फिर से मेनसिक की सर्विस तोड़ी और मैच के बाकी समय तक नियंत्रण बनाए रखा।

हार के बावजूद, मेनसिक दिसंबर में होने वाले नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की राह पर हैं। 19 वर्षीय यह खिलाड़ी एटीपी लाइव रेस टू जेद्दा में तीसरे स्थान पर है।

अन्य मैचों में, खाचानोव ने माटेओ बेरेटिनी को 6-1, 6-4 से हराया और अपनी जीत का सिलसिला सात मैचों तक बढ़ाया।

Advertisement

पिछले सप्ताह अल्माटी ओपन जीतने वाले 28 वर्षीय खिलाड़ी ने इतालवी खिलाड़ी को एक घंटे 18 मिनट में हराकर वियना में एटीपी 500 टूर्नामेंट में अपने पहले सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अन्य मैचों में, खाचानोव ने माटेओ बेरेटिनी को 6-1, 6-4 से हराया और अपनी जीत का सिलसिला सात मैचों तक बढ़ाया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार