Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बेंगलुरु बुल्स पर 46-38 की जीत के साथ प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के लीग चरण का समापन शानदार तरीके से किया।

Advertisement

दबंग दिल्ली केसी के मुख्य कोच रामबीर सिंह खोखर ने कहा, "हमने मैच की शुरुआत बहुत अच्छी की। हमने कुछ गलतियां की, लेकिन आशु ने हमारे लिए आवश्यक अंक जुटाए। हमने बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाया और उन्होंने अच्छा खेला।"

Advertisement

इसके अलावा, रामबीर सिंह ने कहा कि उनके पास टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ टीम है। उन्होंने कहा, "हमने इस सीज़न में कई करीबी मैच खेले हैं। हमारे अधिकांश मुकाबले कांटे की टक्कर वाले रहे हैं। इसलिए, हम प्लेऑफ़ में किसी भी टीम से भिड़ने के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास लीग की सर्वश्रेष्ठ टीम है। उम्मीद है कि हम ट्रॉफी जीतेंगे।"

इस बीच, दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने कहा, "हमारा आखिरी लीग चरण मैच जीतना बहुत अच्छा था। अब, हम प्लेऑफ के लिए बहुत कठिन अभ्यास शुरू करेंगे। साथ ही टीम प्लेऑफ़ में खुलकर खेलना जारी रखेगी। किसी भी खिलाड़ी पर कोई दबाव नहीं है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार