दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में चार मिनट पर आंद्रे के डिफ्लेक्टेड शॉट ने आखिरी पायदान पर मौजूद वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स को एक और चौंकाने वाली जीत दिलाई। इस टीम ने मोलिन्यू में लिवरपूल को 2-1 से मात दी।

Advertisement

शुक्रवार को सीजन की अपनी दूसरी प्रीमियर लीग जीत में एस्टन विला को चौंकाने के बाद, वॉल्व्स ने मौजूदा चैंपियन लिवरपूल को भी शिकस्त दे दी। इस हार के साथ लिवरपूल शीर्ष चार में पहुंचने का मौका चूक गई।

Advertisement

78वें मिनट में रोड्रिगो गोम्स ने शानदार मूव को अंजाम देकर वॉल्व्स को बढ़त दिलाई। हालांकि, लिवरपूल ने तुरंत बराबरी कर ली। मोहम्मद सालाह (83वें मिनट) ने जीन-रिकनर बेलेगार्ड की गलती का पूरा फायदा उठाकर लिवरपूल को बढ़त पर ला दिया।

स्टॉपेज टाइम में जाते हुए रेड्स जीत के करीब दिख रहे थे, लेकिन आंद्रे का लंबी दूरी से लगाया गया शॉट सब्स्टीट्यूट जो गोमेज से टकराकर जबरदस्त डिफ्लेक्शन ले गया और गोलकीपर एलिसन को छकाता हुआ गोल में चला गया।

हालांकि, वॉल्व्स 17वें स्थान पर मौजूद नॉटिंघम फॉरेस्ट से 11 अंक पीछे हैं, लेकिन बुधवार को यूईएफए चैंपियंस लीग क्वालिफिकेशन की दौड़ में शामिल प्रतिद्वंद्वियों के खेलने के बाद लिवरपूल मैनचेस्टर यूनाइटेड और विला से छह अंक पीछे रह सकता है।

स्टॉपेज टाइम में जाते हुए रेड्स जीत के करीब दिख रहे थे, लेकिन आंद्रे का लंबी दूरी से लगाया गया शॉट सब्स्टीट्यूट जो गोमेज से टकराकर जबरदस्त डिफ्लेक्शन ले गया और गोलकीपर एलिसन को छकाता हुआ गोल में चला गया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लिवरपूल के मैनेजर आर्ने स्लॉट ने कहा, "गेंद पर हमारे कब्जे के हिसाब से मौके उतने नहीं बने जितने मैं चाहता था, लेकिन फिर भी विरोधी टीम से कहीं ज्यादा थे। मगर नतीजा यही रहा कि हमने एक गोल किया और उन्होंने दो गोल किए, एक्स्ट्रा टाइम में एक और गोल दागा। यह मुकाबला भी हमारे पूरे सीजन की कहानी को ही दोहराता है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार