जगशेर सिंह खंगुरा ने मिस्र में आयोजित वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। जगशेर को उनकी उपलब्धि के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी है।

भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जगसीर सिंह खंगूरा की पदक के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने लिखा, "पंजाब और पंजाब में बैडमिंटन के लिए यह खुशी और गर्व की बात है कि नाभा के जगशेर सिंह खंगुरा ने मिस्र में हुई वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह कामयाबी हासिल करने वाले जगसीर सिंह पंजाबी के पहले खिलाड़ी हैं। इस होनहार खिलाड़ी, उनके माता-पिता और उनके कोच को दिल से बधाई।"

जगशेर सिंह खंगुरा को इंडोनेशिया के रादित्य बायू वर्धना के खिलाफ लड़कों के सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें ब्रांज मेडल से संतोष करना पड़ा।

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, खंगुरा ने पहला गेम हारने के बाद वापसी की और मैच को निर्णायक बना दिया, लेकिन 49 मिनट तक चले मुकाबले में उन्हें 6-15, 15-13, 3-15 से हार का सामना करना पड़ा।

यह व्यक्तिगत चैंपियनशिप में भारत का सातवां ब्रॉन्ज मेडल था। इससे कुल मेडल की संख्या 13 हो गई। इसमें एक गोल्ड और पांच सिल्वर शामिल हैं।

खंगुरा ने चीनी ताइपे के युआन-स्यू झुआंग को हराकर लड़कों के सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पंजाब के खंगुरा झुआंग को 48 मिनट में 6-15, 17-15, 15-12 से हराकर पोडियम पर जगह बनाने वाले भारत के नौवें बॉयज एकल खिलाड़ी बन गए।

यह व्यक्तिगत चैंपियनशिप में भारत का सातवां ब्रॉन्ज मेडल था। इससे कुल मेडल की संख्या 13 हो गई। इसमें एक गोल्ड और पांच सिल्वर शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार