पोलैंड की माजा च्वालिनस्का ने गुरुवार को वुहान ओपन के 'राउंड ऑफ 16' में वर्ल्ड नंबर 11 इवा जोविच को 6-4, 6-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 16वीं सीड च्वालिनस्का ने अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ यह मुकाबला 1 घंटे 49 मिनट में जीता। वहीं, 5वीं सीड एलिना स्वितोलिना ने चीन की वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी गुओ हान्यू को 1 घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-4 से शिकस्त दी।

च्वालिनस्का वुहान में अपना पहला टूर्नामेंट (डब्ल्यूटीए 1000) खेल रही हैं। जोविच के खिलाफ पहले सेट में उन्हें कड़ी टक्कर मिली, लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने आसानी से जीत हासिल की। उन्होंने जोविच की सर्विस 5 बार तोड़ी और अपनी सर्विस केवल एक बार गंवाई। पोलैंड की इस खिलाड़ी ने पहले सेट के शुरुआती गेम में ही जोविच की सर्विस तोड़ दी, लेकिन अगले ही गेम में अपनी सर्विस गंवा दी। 9वें गेम में उन्होंने एक अहम ब्रेक हासिल करके 5-4 की बढ़त बनाई और फिर अपनी सर्विस बचाते हुए 57 मिनट में पहला सेट 6-4 से जीत लिया।

दूसरे सेट में च्वालिनस्का का दबदबा रहा। उन्होंने जोविच की सर्विस तोड़कर 2-1 की बढ़त बनाई, फिर 4-1 की बढ़त हासिल की और अंत में एक और ब्रेक के साथ 47 मिनट में दूसरा सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना मारिया सकारी से होगा। सकारी ने अपने 'राउंड ऑफ 16' मुकाबले में मिया पोहांकोवा को 6-1, 6-4 से हराया।

इस बीच, स्वितोलिना ने चीन की गुओ के शानदार सफर पर रोक लगा दी। गुओ ने पहले दौर में 12वीं वरीयता प्राप्त सोराना क्रिस्टिया को और फिर 32वें दौर में केटी वोलिनेट्स को हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई थी।

यूक्रेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने मैच के दौरान गैर वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी गुओ की सर्विस सात बार तोड़ी, जबकि खुद भी तीन बार अपनी सर्विस गंवाई। उन्होंने मैच की शुरुआत में ही गुओ की सर्विस तोड़ी और 3-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, चीनी खिलाड़ी ने एक बार वापसी की, लेकिन इसके तुरंत बाद अपनी सर्विस फिर गंवा दी, जिससे यूक्रेन की खिलाड़ी 4-1 से आगे हो गईं। स्वितोलिना ने अपनी सर्विस बचाए रखी और फिर गुओ की सर्विस तोड़कर सिर्फ 37 मिनट में पहला सेट अपने नाम कर लिया।

इस बीच, स्वितोलिना ने चीन की गुओ के शानदार सफर पर रोक लगा दी। गुओ ने पहले दौर में 12वीं वरीयता प्राप्त सोराना क्रिस्टिया को और फिर 32वें दौर में केटी वोलिनेट्स को हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार