राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में भारत के लिए पदक जीतने वाले एथलीट्स को बधाई दी। भारत ने सोमवार को कुल 11 मेडल (4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज) अपने नाम करते हुए मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने मोना को गोल्ड जीतने पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर मोना अग्रवाल को हार्दिक बधाई देती हूं। एशियन पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाकर आपने इस जीत को और भी खास बना दिया है। आपकी यह उपलब्धि कई लोगों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी और उन्हें यह विश्वास दिलाएगी कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से सबसे बड़े सपनों को भी सच किया जा सकता है।"

राष्ट्रपति ने अवनि को भी इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में लगातार पदक जीतने के लिए बधाई दी। हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, पेरिस और टोक्यो पैरालंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट अवनि ने इस बार एशियन पैरा गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया।

राष्ट्रपति ने पोस्ट किया, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनि लेखरा को बहुत-बहुत बधाई। आपकी खेल यात्रा में आपको आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के नए अवसर मिलते रहें। भविष्य के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

इसके साथ ही उन्होंने पुरुषों के जे1-70 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले कपिल परमार की तारीफ में कहा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरा जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर कपिल परमार को बहुत-बहुत बधाई। यह सफलता आपको उत्कृष्टता के लिए लगातार प्रयास करने और अपनी खेल यात्रा में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करे।"

राष्ट्रपति ने दृष्टिबाधित जूडो खिलाड़ी कोकिला की तारीफ में लिखा, "जूडो मैट से लेकर मेडल पोडियम तक, कोकिला ने भारत को जश्न मनाने का एक और मौका दिया है। एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की जूडो जे2-52 किग्रा श्रेणी में रजत पदक जीतने पर आपको हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि और भी युवाओं को जूडो की ओर आने और अपने खेल संबंधी सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।"

उन्होंने लॉन्ग जंप टी47 स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले एथलीट निषाद कुमार की सराहना करते हुए लिखा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लॉन्ग जंप टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर निषाद कुमार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पुरुषों की लॉन्ग जंप में आपकी शानदार सफलता एक खिलाड़ी के रूप में आपकी बहुमुखी प्रतिभा और नई चुनौतियों का सामना करने के आपके जज्बे को दर्शाती है। आपकी यह उपलब्धि दूसरों को भी अपनी सीमाओं से बाहर निकलने और अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित करे।"

इसके अलावा, पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में सिल्वर जीतने वाले रवि के. बुडिगिना की तारीफ में राष्ट्रपति ने लिखा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर रवि के. बुडिगिना को बहुत-बहुत बधाई। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, आपने देश को जश्न मनाने का एक यादगार पल दिया है। आपकी यह उपलब्धि तैराकी में रुचि रखने वाले युवाओं को आगे आने और पूरे विश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करे।"

उन्होंने एफ46 स्पर्धा में देश को गोल्ड जिताने वाले जैवलिन थ्रोअर रिंकू की तारीफ में लिखा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर रिंकू को हार्दिक बधाई। आपके थ्रो ने भारतीय तिरंगे को पोडियम के शीर्ष पर पहुंचाया है और भारत को गौरवान्वित किया है। आपकी यह उपलब्धि जैवलिन थ्रो के अन्य खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।"

इसी स्पर्धा में सिल्वर जीतने पर राष्ट्रपति ने अजीत सिंह को बधाई देते हुए लिखा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अजीत सिंह को हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि आपके खेल सफर को नई गति प्रदान करे। आप अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ते रहें और नई ऊंचाइयों को छुएं, इसके लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

महिलाओं की 1,500 मीटर टी12/13 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने सौम्या को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 1,500 मीटर टी12/13 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने और अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) हासिल करने पर सौम्या को हार्दिक बधाई। एक ऐसी दौड़ में, जहां हर सेकंड मायने रखता है, यह एक बेहद खास उपलब्धि है। आपकी यह स्वर्णिम जीत एक यादगार मील का पत्थर बने, जो आपके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और महाद्वीपीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के सम्मान, दोनों का जश्न मनाती है।"

इसी स्पर्धा में सिल्वर जीतने पर राष्ट्रपति ने अजीत सिंह को बधाई देते हुए लिखा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अजीत सिंह को हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि आपके खेल सफर को नई गति प्रदान करे। आप अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ते रहें और नई ऊंचाइयों को छुएं, इसके लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार