पर्यटन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर राजस्थान के उदयपुर में रविवार को वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। मैराथन में देश-विदेश के 7,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐसे में मैराथन का स्तर अंतरराष्ट्रीय हो गया था।
मैराथन को तीन श्रेणियों 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी में आयोजित किया गया। मैराथन के माध्यम से 'रन फॉर जीरो हंगर' का संदेश दिया गया।
उदयपुर के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "उदयपुर में दुनिया की सबसे खूबसूरत मैराथन में से एक का आयोजन हुआ। यह मेरी पहली मैराथन है, और मैं इसे कर सकता हूं। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हर कोई इसे कर सकता है और हर कोई दौड़ सकता है। यह दौड़ बच्चों, युवाओं और सभी के लिए है।"
उन्होंने कहा कि मैराथन का आयोजन फिटनेस के लिए, 'रन फॉर जीरो हंगर' के लिए था। आज भी, कुछ लोगों को दिन में दो बार ठीक से खाना नहीं मिलता। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी भूखा न रहे। हर व्यक्ति को दो वक्त की रोटी मिले। उसी संदेश को फैलाने के उद्देश्य से इस मैराथन का आयोजन किया गया। मुझे इस मैराथन में भाग लेने की प्रेरणा इसके लक्ष्य की वजह से ही मिली।
उदयपुर के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "उदयपुर में दुनिया की सबसे खूबसूरत मैराथन में से एक का आयोजन हुआ। यह मेरी पहली मैराथन है, और मैं इसे कर सकता हूं। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हर कोई इसे कर सकता है और हर कोई दौड़ सकता है। यह दौड़ बच्चों, युवाओं और सभी के लिए है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
मैराथन में भाग लेने वाले भारतीय प्रतिभागियों में वैस तो हर आयु वर्ग के लोग थे, लेकिन बड़ी संख्या युवाओं की थी। इसमें बड़ी संख्या कॉलेज जाने वाली लड़कियों की थी। इस दौरान सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी प्रतिभागी को मैराथन के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। मैराथन का मुख्य आकर्षण विदेशी प्रतिभागी रहे।