पैरालम्पिक स्वर्ण विजेता और भाला फेंक एफ64 वर्ग में कई बार के रिकॉर्डधारी सुमित अंतिल ने वर्ष 2023 में अपने लिए 70 मीटर को पार करने और सभी पैरा एथलीटों के लिए नया बेंचमार्क स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Advertisement

अंतिल ने पिछले वर्ष टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में एफ64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था और फाइनल में तीन बार विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। अंतिल का ताजा रिकॉर्ड 68.62 मीटर है जो उन्होंने इस वर्ष अगस्त में बेंगलुरु में इंडियन ओपन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था।

Advertisement

70 मीटर के नजदीक पहुंचने के बाद अंतिल ने कहा कि वह इस आंकड़े को छूने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही वह सभी पैरा भाला फेंक स्पर्धाओं में 70 मीटर मार्क पार करने वाले पहले एथलीट बन जाएंगे।

अंतिल ने गोस्पोर्ट्र्स एथलीट्स सम्मेलन से इतर कहा, अब तक कोई 70 मीटर पार नहीं कर पाया है जो मेरा अगला लक्ष्य है। मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूँ और मेरी टीम, भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल मंत्रालय और गोस्पोर्ट्स फॉउंडेशन के सहयोग से मैं जल्द ही 70 मीटर पार कर जाऊंगा।

अंतिल ने अगले वर्ष होने वाली पैरा एथलेटिक्स विश्व कप चैंपियनशिप और एशियाई पैरा खेलों पर अपनी नजरें टिका दी हैं और वह दोनों में स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं। हालांकि 2024 में पेरिस में होने वाले पैरालम्पिक खेल उनका अंतिम लक्ष्य हैं जिसमें वह 2021 में टोक्यो में जीते अपने स्वर्ण को बरकरार रखना चाहते हैं।

अंतिल ने गोस्पोर्ट्र्स एथलीट्स सम्मेलन से इतर कहा, अब तक कोई 70 मीटर पार नहीं कर पाया है जो मेरा अगला लक्ष्य है। मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूँ और मेरी टीम, भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल मंत्रालय और गोस्पोर्ट्स फॉउंडेशन के सहयोग से मैं जल्द ही 70 मीटर पार कर जाऊंगा।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार