Advertisement

Cricket World Cup 2023 Match 32: न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Saurabh Sharma2023-11-01 09:46:58
  • LAST UPDATED : Wed 01, 2023 09:46 0stIST

न्यूजीलैंड औऱ साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार (1 नवंबर) को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 32वां मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार… Read More

CWC 2023: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैड को 190 रनों के विशाल अंतर से हराया,20 साल बाद मिली जीत

साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैड को 190 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। इस फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने 20 साल बाद जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में भारत को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते रासी वैन डर डुसेन (133) और  क्विंटन डी कॉक (114) के शतकों के दम पर साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 65.3 ओवरों में सिर्फ 167  रनों पर ऑलआउट हो गई।  

Advertisement

CWC 2023: मार्को यानसेन का कहर जारी, न्यूजीलैंड 109-7

मार्को यानसेन का कहर जारी, टिम साउदी को एलबीडबल्यू आउट कर न्यूजीलैंड को दिया सातवां झटका। न्यूजीलैंड 109-7

CWC 2023: न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में

न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में, 4 रन बनाकर कप्तान टॉम लैथम बने कागिसो रबाडा। साउथ अफ्रीका 68-4

CWC 2023: रचिन रविंद्र 9 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा, शानदार फॉर्म में चल रहे रचिन रविंद्र (9) बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मार्को यान्सन की गेंद पर गेराल्ड कोइट्जे को कैच थमा बैठे। न्यूजीलैंड 9 ओवर के बाद 45-2

Advertisement

CWC 2023: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, डेवोन कॉनवे 2 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, डेवोन कॉनवे 2 रन बनाकर बने मार्को यान्सेन का शिकार। न्यूजीलैंड 8-1

World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 358 रनों का लक्ष्य

रासी वैन डर डुसेन (133) और क्विंटन डी कॉक (114) के शानदार शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 358 रनों का लक्ष्य दिया है। यह लगातार आठवीं बार है जब साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।  डी कॉक और डुसेन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की शानदार साझेदारी की। जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 2 विकेट और ट्रेंट बोल्ट, जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट लिया।

CWC 2023: क्विंटन डी कॉक ने शतक ठोककर रचा इतिहास

क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। डी कॉक का मौजूदा वर्ल्ड कप में यह चौथा शतक है और इसके साथ ही वह एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले 2015 वर्ल्ड कप में कुमार संगाकारा ने 4 शतक जड़े थे। 

Advertisement

क्विंटन डी कॉक के 2023 वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे

क्विंटन डी कॉक के 2023 वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे हो गए हैं। वह एक वर्ल्ड कप में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले क्रिकेट बन गए हैं। 

CWC 2023: क्विंटन डी कॉक एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका क्रिकेटर बने

क्विंटन डी कॉक ने एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने जैक कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में 9 पारियों में 485 रन बनाए थे। डी कॉक ने कैलिस को सिर्फ 7 पारियों में ही पछाड़ दिया है। इसके अलावा एक वनडे वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में डी कॉक संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मौजूदा वर्ल्ड कप में चौथे पचास प्लस स्कोर के साथ उन्होने एडम गिलक्रिस्ट, कुमार संगाकारा, और ब्रैड हैडिन ने एक वर्ल्ड कप में चार पचास प्लस स्कोर बनाने का कारनामा किया है।

CWC 2023: साउथ अफ्रीका 25 ओवर के बाद 124-1

साउथ अफ्रीका 25 ओवर के बाद 124-1, क्विंटन डी कॉक और रासी वैन डर डुसेन की जोड़ी क्रीज पर।

Advertisement

CWC 2023: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीक के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में हुए बदलाव

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  दोनों टीम में एक-एक बदलाव हुआ है, न्यूजीलैंड टीम मे लॉकी फर्ग्यूसन की तगह टिम साउदी आए हैं, उनका इस वर्ल्ड कप में यह पहला मुकाबला है। वहीं साउथ अफ्रीका टीम में तबरेज शम्सी की जगह कागिसो रबाडा की वापसी हुई है। 

टीमें:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सेन, गेराल्ड कोइट्जे, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल , टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

CWC 2023: केन विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से हुए बाहर

केन विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। विलियमसन ने पिछले दो दिन नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की थी, लेकिन इस मैच के लिए वह पूरी तरह फिट नहीं हो सके थे। विलियमसन ने इस वर्ल्ड कप में एकमात्र मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला है, जिसमें उनके अंगूठे में चोट लग गई थी। 

Load More

न्यूजीलैंड औऱ साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार (1 नवंबर) को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 32वां मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। छह मैच में पांच जीत के साथ साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, वहीं इतने ही मैच में न्यूजीलैंड ने चार मुकाबले जीते हैं। सेमीफाइनल की दावेदार के लिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। 

Tags

RELATED ARTICLES