LSG vs DC Live Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स औऱ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी अपडेट्स
-
Saurabh Sharma2023-04-01 18:53:51 - LAST UPDATED : Sat 01, 2023 07:08 0stIST

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Live Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स औऱ दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के भरत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2023… Read More
- IPL 2023: लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया, ये खिलाड़ी बना जीत का हीरो
- LSG vs DC: रोवमैन पॉवेल 1 रन बनाकर आउट, दिल्ली कैपिटल्स के पांच विकेट गिरे
- LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा, खतरनाक राइली रूसो आउट
- LSG vs DC: मार्क वुड ने सरफराज खान को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को दिया तीसरा झटका
- LSG vs DC: मार्क वुड ने 2 गेंद पर पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श को किया आउट
IPL 2023: लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया, ये खिलाड़ी बना जीत का हीरो
काइल मेयर्स के तूफानी अर्धशतक और मार्क वुड की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार (1 अप्रैल) को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कनरे उतरी लखनऊ ने 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 9 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए शानदार गेंदबादी करते हुए 14 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आवेश खान और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट चटकाए।
डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ते हुए मेयर्स ने 38 गेंदों में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से 73 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में 50 रन उन्होंने 7 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 36 रन बनाए।
LSG vs DC: रोवमैन पॉवेल 1 रन बनाकर आउट, दिल्ली कैपिटल्स के पांच विकेट गिरे
विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल 1 रन बनाकर रवि बिश्नोई के हाथों हुए एलबीडबल्यू आउट। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 94-5
LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा, खतरनाक राइली रूसो आउट
राइली रुसो 20 गेंदों में 30 रन बनाकर हुए आउट, रवि बिश्नोई ने दिखाया पवेलियन का रास्ता,दिल्ली का स्कोर 90-4
LSG vs DC: मार्क वुड ने सरफराज खान को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को दिया तीसरा झटका
मार्क वुड ने सरफराज खान को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को दिया तीसरा झटका, लखनऊ का स्कोर 48-3
LSG vs DC: मार्क वुड ने 2 गेंद पर पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श को किया आउट
दिल्ली कैपिटल्स को मार्क वुड ने दिया डबल झटका, लगातार दो गेंद पर पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श को आउट किया। शॉ ने 12 रन बनाए वहीं मार्श पहली गेंद पर ही आउट हो गए। दिल्ली का स्कोरल 41-2
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Live Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स औऱ दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के भरत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है।
RELATED ARTICLES
Cricket Special Today
-
- 06 Dec 2025 08:57
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 21 hours ago