राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल (IPL 2026) में इतिहास रच दिया है। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। रविवार (17 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
15 साल के वैभव को इस मैच से पहले एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत थी और उन्होंने यह कारनामा बेहद तेजी से पूरा कर लिया। वैभव ने अपना तीसरा छक्का पारी के पांचवे ओवर में त्रिपुरना विजय की आखिरी गेंद पर जड़ते ही इतिहास रच दिया।