15 साल के Vaibhav Sooryavanshi को इस सीरीज के लिए मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, नाम हुआ शॉटलिस्ट! (Image Source: X.Com (Twitter))
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के इस साल जून में आयरलैंड दौरे के लिए भारत की टी-20 इंटरनेशनल टीम में चुने जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन सकते हैं।
द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार सिलेक्टर्स 15 वर्षीय इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के 'व्हाइट-बॉल' दौरे से ठीक पहले होने वाली इस छोटी सी सीरीज़ में एक बड़ा मौका दे सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की करते हुए द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "वह आयरलैंड दौरे के लिए दावेदारों में शामिल हैं और सिलेक्टर्स ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके नाम को भी शॉर्टलिस्ट किया है।"