IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Eliminator: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वैभव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक डाले। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान ने 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार (27 मई) को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे।