Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी से खफा हुए रांची के लोग, करी शिकायत

21 अप्रैल, रांची (CRICKETNMORE)। महेंद्र सिंह धोनी कई दिनों से लगातार विवादों में नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही धोनी ने आम्रपाली ग्रुप के  ब्रांड एम्बेसडर से अपने को अलग कर लिया था। अभी इस खबर के बीते

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 21, 2016 • 15:58 PM
धोनी से खफा हुए रांची के लोग, करी शिकायतधोनी से खफा हुए रांची के लोग, करी शिका
धोनी से खफा हुए रांची के लोग, करी शिकायतधोनी से खफा हुए रांची के लोग, करी शिका ()
Advertisement

21 अप्रैल, रांची (CRICKETNMORE)। महेंद्र सिंह धोनी कई दिनों से लगातार विवादों में नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही धोनी ने आम्रपाली ग्रुप के  ब्रांड एम्बेसडर से अपने को अलग कर लिया था। अभी इस खबर के बीते ज्यादा दिन नहीं हुए हैं थे कि एक और ताजा विवाद में धोनी फंस गए हैं।

एक ओर जहां पूरा देश पानी की किल्लत से परेशान है तो वहीं टीम इंडिया के कप्तान धोनी के रांची के घर में बना स्विमिंग पूल में रोजाना 15 लीटर पानी इस्तमाल हो रहा है। जिसको देखते हुए रेवेन्यू मिनिस्टर अमर कुमार बाउरी ने जनता दरबार में धोनी की शिकायत करी है।

Trending


अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि इस समय जहां पूरा देश पानी की किल्लत से परेशान है तो इस समय पानी की इतनी बरबादी क्यों हो रही है।

गौरतलब है कि धोनी के घर के पास ही लगभग 1 किलोमीटर दूर यमुनानगर में ना तो बोरवेल से पानी निकल रहा है और ना ही टैंकर से पानी कि सप्लाई हो रही है। जिससे वहां की जनता पानी की किल्लत से परेशान है। आपको बता दें कि यमुनानगर में लोगों की आबादी 5 हजार के आस – पास है।

इसके अलावा रांची में बसे लोगो का कहना है कि धोनी के घर में ज्यादा से ज्यादा 8 से 10 लोग रहते हैं और उसके बाद लगभग 15000 लीटर पानी की बरबादी करना हमारे ऊपर सरासर अन्याय है, सरकार को तुरंत इसपर कड़ा रूख अपनाना चाहिए।

पिछले दिनों पानी की किल्लत का हवाला देते हुए ही आईपीएल के मैच को मुंबई से पुणे शिफ्ट कर लिया गया था।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS